बुधवार(28 दिसंबर) को तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के कंदुकुरु रोड शो में हुई भगदड़ के पीछे की असली वजह सामने आई है। चश्मदीदों के अनुसार भगदड़ मंच टूटने के बाद हुई थी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए।

नेल्लोर/कंडुकुरु(आंध्र प्रदेश). बुधवार(28 दिसंबर) को तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू के कंदुकुरु रोड शो में हुई भगदड़ के पीछे की असली वजह सामने आई है। चश्मदीदों के अनुसार भगदड़ मंच टूटने के बाद हुई थी। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। नायडू अपने तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन 'इदेमी खर्मा-'Idemi Kharma' के तहत शहर पहुंचे थे। NTR सेंटर में भारी भीड़ थी। जैसे ही नायडू का काफिला गली में घुसा और उन्होंने लोगों को संबोधित करना शुरू किया, कुछ धक्का-मुक्की हुई। इस बीच वहां एक शेड लोगों का दबाव नहीं झेल पाया और टूट गया। इससे लोग एक-दूसरे पर जा गिरे। देखते ही देखते भगदड़ मच गई और कुछ लोग एक नाले में गिर गए। पढ़िए आखिर हुआ क्या था?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चंद्रबाबू नायडू ने लोगों को अलर्ट किया था, हादसे से जुड़ीं 15 बड़ी बातें
1. भगदड़ के बबाद जो लोग नाले में गिरे, वो पेट में गंदा पानी भर जाने से बेहोश हो गए। नायडू अपने वाहन के ऊपर से भीड़ को एक-दूसरे को धक्का न देने की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन जब वह अपील कर रहे थे, तभी यह घटना हो गई। 

2. कार्यकर्ताओं के जोश और भारी भीड़ के बीच चंद्रबाबू नायडू की जो जनसभा होनी थी, वो दु:ख रूप से शोकसभा में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को नेल्लोर जिले का तीन दिवसीय दौरा शुरू किया था।

3. शाम को चंद्रबाबू नायडू कंदुकुरु पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइव टेलिकास्ट के लिए बनाए गए व्हीकल पर एक साथ कई लोग चढ़ गए थे।

4. व्हीकल पर धक्का-मुक्की का माहौल देखकर चंद्रबाबू ने उन्हें सतर्क किया। 'भाइयों... ऐसे मत चढ़ो। उन्होंने कई बार चेताया कि खतरा है। उन्होंने सबको नीचे उतर जाना चाहिए।

5. इससे पहले कि लोग चंद्रबाबू की बात मानकर नीचे उतरते, बोझ न झेल पाने के कारण शेड की चादर टूट गई। लोग एक-दूसरे पर जा गिरे। उस समय शेड के नीचे भी बड़ी संख्या में लोग खड़े थे।

6. जैसे ही शेड से लोग एक-दूसरे पर गिरे, नीचे वालों का दम घुटने लगा। अचानक से हुई इस घटना से आसपास के लोग भी घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। इससे भगदड़ मच गई। 

7. भगदड़ में कोई कुचलकर मर गया, तो तो कोई नहर में गिर गया। दुर्घटना को नोटिस करने के बाद चंद्रबाबू ने टीडीपी नेताओं को घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाने का आदेश दिया। 

8. घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जो घटना स्थल से करीब 100 मीटर दूर है। उस समय बड़ा असमंजस था। यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग मारे गए और कितने घायल हुए।

9. अफरा-तफरी के बीच चंद्रबाबू मंच से बार-बार माइक्रोफोन पर चिल्लाते रहे-"देखो अगर कोई और है! इसे तुरंत अस्पताल ले जाओ।"

10. पहले केवल एक व्यक्ति के मरने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन देखते-देखते संख्या बढ़ती चली गई। रात करीब 10.40 बजे हादसे का पता चलते ही एसपी विजया राव कंदुकुरु पहुंचे। एसपी ने किया दुर्घटनास्थल का निरीक्षण दोनों ने क्षेत्र के अस्पताल में घायलों से बात कर जानकारी जुटाई। 

11. इस बीच रात करीब 10 बजे डिप्टी कमिश्नर शोभिका अस्पताल पहुंचीं और घायलों से बात की। डीएसपी कांडे श्रीनिवास भी वहां पहुंचे और पूछताछ की।

12. त्रासदी से तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू आहत दिखाई दिए। हादसे के बाद भी एनटीआर चौक पर आए और कहा-"मैंने सभी नेताओं को घायलों की मदद के लिए अस्पताल भेजा है। अगर आप इजाजत दें, तो मैं वहां भी जाना चाहता हूं।" इस पर वहां मौजूद लोगों ने वहां जाने के नारे लगाए। इसके साथ ही चंद्रबाबू कंदुकुरु एरिया अस्पताल पहुंचे।

13.नायडू ने अस्पताल प्रशासन से घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने को कहा। कंदुकुर की घटना के बाद नायडू ने ऐलान किया कि वे ओपन मीटिंग रद्द कर रहे हैं। उन्होंने घोषणा की गई है कि पार्टी मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी।

14. नायडू ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी पीड़ित परिवारों की मदद करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनटीआर ट्रस्ट के माध्यम से मृतकों के परिवारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। बता दें कि एनटीआर ट्रस्ट या एनटीआर स्मारक ट्रस्ट एक NGO है। इसका मुख्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में है। इसकी स्थापना 1997 में लोकोपकार और सामाजिक कल्याणकारी सहायता के लिए हुई थी। इसके संस्थापक चंद्रबाबू नायडू हैं।

15. हादसे में इनकी मौत-काकुमणि राजा (50), कंदुकुरु। कलक्कुरी यनादि (65), कोंडामुदुसुपलेम। देवीनेनी रवींद्र बाबू (73), उलावपडु, आत्मकुरु मंडल। यतागिरी विजया (35), उलवापडु। उछुलुरी पुरुषोत्तम (56), गुडलूर मंडल गुल्लापलेम। मरलापति चिनकोंडैया (55), अम्मावरिपलेम। गद्दाम मधुबाबू (45), ओगुरु, कंदुकुरु मंडल और राजेश्वरी (40), कंदुकुरु।

मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित रोड शो में भगदड़ के दौरान मारे गए लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। 29 दिसंबर को मोदी ने tweet करके प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायल व्यक्तियों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में एक जनसभा में हुए हादसे से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि अगले घायलों को दी जाएगी। प्रत्येक मृतक के परिजनों और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

pic.twitter.com/kvuWwfQMh8

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
जम्मू में Big Encounter : 45 मिनट चली मुठभेड़ में जैश के 4 आतंकी ढेर, 26 जनवरी पर करने वाले थे कोई बड़ा कांड
Smile Airways में सीट को लेकर मारधाड़: मां के सामने बेटे को दबंग पैसेंजर तड़ातड़ मारता रहा चांटा