स्मगलर्स कस्टम्स की आंखों में धूल झोंकने कैसे-कैसे तरीके अपनाते हैं, पिछले समय से मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पकड़ गए गोल्ड से यह पता चलता है। तस्कर अपने अंडरगारमेंट में सीक्रेट जेब बनाकर उसमें गोल्ड ला रहे हैं। यह और बात है कि वे पकड़े गए।

मंगलुरु, कर्नाटक. मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों( Customs ) ने बुधवार को दुबई से एयर इंडिया के विमान से पहुंचे एक यात्री के पास से 831 ग्राम वजन का 24 कैरेट सोना जब्त किया है। कस्टम्स अधिकारियों ने मीडिया ने बताया कि केरल के कासरगोड का रहने वाला एक यात्री सोने को पेस्ट के रूप में ले जा रहा था। उसने सोने को एक सफेद टेप की थैली में पैक किया था। उसे अपने पहने हुए अंडरगारमेंट की सिली हुई जेब में छिपा दिया था। जब्त किए गए सोने की कीमत 43.29 लाख रुपए आंकी गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फॉरेन करेंसी जब्त
गुरुवार(11 अगस्त) को एक अन्य जब्ती में एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने भटकल के रहने वाले एक पुरुष यात्री से 5,97,040 रुपये के भारतीय मुद्रा मूल्य के बराबर कई देशों की विदेशी मुद्रा जब्त की, जो स्पाइसजेट की उड़ान से दुबई की यात्रा करने वाला था। यात्री ने अपने साथ लिए गए हैंडबैग में मुद्रा छुपा रखी थी। 

अंडरगारमेंट में गोल्ड की तस्करी अब पुरान पैंतरा
कस्टम्स ने जून में भी ऐसा ही मामला पकड़ा था। मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने सोना जब्त किया था। एक पुरुष यात्री यह सोना 22 जून को तस्करी कर ले जा रहा था। यात्री दुबई से स्पाइसजेट की उड़ान संख्या SG60 से पहुंचा था। यात्री भटकल का रहने वाला था। यात्री के पास से 364.500 ग्राम वजन का 24 कैरेट सोना 18,95,400 रुपये मूल्य का जब्त किया गया। उसके पास से एक कार्टन बॉक्स मिला था, जिसमें लेडीज अंडरगारमेंट्स थे। उसमें सोना छुपाकर रखा गया था।

भारत में सोने की स्मगलिंग
भारत में सोने की मांग असामान्य रूप से अधिक है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। चीन की तुलना में थोड़ा अधिक और तीसरे स्थान पर रहने वाले देश अमेरिका से लगभग चार गुना। ऐसा इसलिए है, क्योंकि भारतीयों के लिए सोने का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। लोग सोने में इन्वेस्ट भी करते हैं। यह शादियों में उपहार दिया जाता है। बच्चों को विरासत के तौर पर सौंपा जाता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार वे भारत में सोने की वार्षिक मांग का लगभग 50 प्रतिशत पैदा करते हैं।

पिछले साल फरवरी से भारत सरकार ने आयातित सोने पर उसके मूल्य के 12.5 प्रतिशत से घटाकर 10.75 प्रतिशत कर दिया था। हालांकि,यह कटौती कानून तोड़ने वालों को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं है। भारत अपने नागरिकों को पुरुषों के लिए ड्यूट फ्री 20 ग्राम सोना (मूल्य $654 या 50,000 रुपये) और महिलाओं के लिए 40 ग्राम सोने की अनुमति देता है।

पिछले 11 वर्षों में दिल्ली सीमा शुल्क द्वारा तस्करी के 2,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें तीन टन सोना जब्त किया गया है। अन्य भारतीय शहरों, चाहे मुंबई, कोच्चि या चेन्नई, के अपने अलग आंकड़े हैं। दक्षिणी राज्य केरल में कोझीकोड हवाई अड्डे पर हर साल लगभग 200 किलोग्राम सोना जब्त किया जाता है। 2019 में WGS ने कहा, देश में 120 टन तक सोने की तस्करी की गई।

यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र के व्यापारियों ने तोड़ा अर्पिता मुखर्जी का रिकॉर्ड, IT छापे में मिला 58 करोड़ कैश-32 KG गोल्ड
कार के पीछे भागते पत्रकारों को देखकर गौ तस्कर की छूट गई हंसी, लेकिन एक बार रोने लगा, पढे़ें 10 बड़ी बातें