केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पिता अजय कुमार मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। 

Smriti Irani Post. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान के पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बीजेपी नेता ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लेकिन उन्होंने इतना मजेदार कैप्शन दिया कि यह पोस्ट वायरल हो गई है और यूजर्स केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के ह्यूमर की दाद दे रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्मृति ईरानी ने दिया मजेदार कैप्शन

केंद्रीय मंत्री ने इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ कैप्शन दिया- जब बॉस से मिले पिता। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने इस मीटिंग को स्कूलों में होने वाले पैरेंट-टीचर मीटिंग से जोड़ दिया और आगेल लिखा कि जब बॉस आपके पिता से मिलते हैं तो आप प्रार्थना करते हैं कि कोई शिकायत न होने पाए। मंत्री ने लिखा पीटीएम चल रही है। उनके इस कैप्शन पर सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है और यूजर्स ने कहा कि आपका ह्यूमर तो कमाल का है। इस तस्वीर पर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी कमेंट किया है और कहा ईरानी के पिता के लुक की जमकर तारीफ की है।

View post on Instagram

सेलिब्रिटीज ने भी किया है कमेंट

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा शेयर किए गए फोटो पर टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के अलावा एक्टर सोनू सूद ने भी कमेंट किया है। सोनू सूद ने लिखा कि इस अच्छी स्टूडेंट को बहुत बहुत शुभकामनाएं। आपकी बेटी बड़ी मेहनत करती है, बड़ी अच्छी तालीम दी है आपने। इस तस्वीर के अलावा केंद्रीय मंत्री ने एक और फोटो शेयर की है। यह फोटो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने बॉस यानि पीएम मोदी को पिता से मिलने के लिए समय देने पर धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा कि जब आपके बॉस बिजी शेड्यूल से आपके पिता को मिलने के लिए समय देते हैं तो सिर्फ थैंक्यू कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें

Cash For Query: एथिक्स कमेटी ने की महुआ मोइत्रा के निष्कासन की सिफारिश- पढ़ें 10 बड़ी बातें