हैदराबाद केस में शुक्रवार की सुबह तेलंगाना पुलिस ने मामले के चारों आरोपियों का इनकाउंटर कर दिया। सभी को पुलिस ने गोली मार दी। इस इनकाउंटर को उसी हाईवे पर अंजाम दिया गया, जहां से दिशा की जली हुई बॉडी मिली थी।  

नेशनल: शुक्रवार की सुबह भारत को झकझोर देने वाले दिशा हत्याकांड में मिले न्याय ने लोगों का दिल खुश कर दिया। दिशा के जाने और उसे मिली तकलीफ तो खत्म नहीं होगी लेकिन उसके सभी दोषियों के इनकाउंटर की खबर ने ट्विटर पर लोगों के अंदर तेलंगाना पुलिस के प्रति सम्मान बढ़ा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दर्द वाली जगह पर मिला न्याय 
शुक्रवार की सुबह पुलिस ने चारों आरोपियों का उसी जगह इनकाउंटर कर दिया, जहां उन्होंने बड़ी बेरहमी से दिशा के साथ बलात्कार कर जला दिया था। इनकाउंटर करने वाली टीम को लीड करने वाले साइबराबाद मेट्रोपोलिटन पुलिस के आईपीएस कमिश्नर ऑफ पुलिस श्री वीसी सज्जनर की ट्विटर पर काफी तारीफ हो रही है। लोग दिशा को न्याय दिलवाने वाले इस अफसर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

घटना के बाद से महिलाओं को कर रहे थे अवेयर 
आईपीएस श्री वीसी सज्जनर इस रेप केस के बाद से लगातार अपने ट्विटर अकाउंट पर महिलाओं को उनकी सुरक्षा को लेकर सुझाव देते आ रहे थे। साथ ही 100 नंबर डायल करने के लिए भी याद दिला रहे थे। लेकिन चारों आरोपियों के इनकाउंटर के बाद ट्विटर पर आज #encounter और #हैदराबाद पुलिस ट्रेंड कर रहा है। 

आइए दिखाते हैं सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद लोगों का कैसा रहा रिएक्शन... 


Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…