कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को बुखार के बाद ब्रोंकाइटिस की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sonia Gandhi health updates: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार सोनिया गांधी को ब्रोंकाइटिस की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल प्रशासन ने दिए सोनिया गांधी के स्वास्थ्य अपडेट्स

सर गंगाराम अस्पताल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डीएस राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को बुखार के बाद अस्पताल लाया गया था। ब्रोंकाइटिस की वजह से उनको चेस्ट डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में भर्ती किया गया है। सोनिया गांधी के हेल्थ की निगरानी डॉक्टर्स की टीम कर रही है। आवश्यक जांच कराई जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।

कुछ दिनों पहले ही सांस की दिक्कत की वजह से कराया गया था भर्ती

इस साल यह दूसरी बार है जब सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जनवरी में सोनिया गांधी को वायरल श्वसन संक्रमण के इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रायपुर अधिवेशन में भाग लेने पहुंची थीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी हाल ही में रायपुर में संपन्न हुए कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में शिरकत की थीं। यहां उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर चर्चा करने के साथ अपनी राजनीतिक यात्रा पर भी विस्तार से बातचीत करने के बाद राजनीति से संन्यास की ओर इशारा किया था। कांग्रेस में काफी दिनों से चली आ रही आंतरिक कलह के बाद गांधी परिवार ने पार्टी की कमान को किसी दूसरे को सौंपा है। बीते अक्टूबर में सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष पद का पदभार सौंपा। खड़गे चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनें हैं।

यह भी पढ़ें:

पूर्वोत्तर की जीत का जश्न: पीएम मोदी के स्पीच की 10 बड़ी बातें जो कार्यकर्ताओं में भर दिया जोश, विरोधियों के उड़े होश

नागालैंड का वह छात्रनेता जिसने पहली बार सबसे ताकतवर मुख्यमंत्री को हटाकर ली थी शपथ, पांचवीं बार सीएम बन बनाने जा रहा रिकॉर्ड