कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान से नामांकन दाखिल किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा जाएंगे। 

नई दिल्ली। राज्यसभा के 56 सदस्य अप्रैल से रिटायर होने वाले हैं। इन सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव होना है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। इस बीच कांग्रेस और भाजपा ने अपने आधिकारिक उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा की सांसद बनने वाली हैं। सोनिया गांधी अपना नामांकन दाखिल करने के लिए बुधवार सुबह जयपुर पहुंचीं। उनके साथ उनके दोनों बच्चे राहुल और प्रियंका गांधी भी थे। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल प्रदेश और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को महाराष्ट्र से टिकट मिला है। बिहार में कांग्रेस ने अखिलेश प्रसाद सिंह को दोबारा उम्मीदवार बनाया है।

Scroll to load tweet…

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर पोस्ट किया कि सोनिया गांधी को राजस्थान से उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा पूरे राज्य के लिए खुशी की बात है। हम इसका दिल से स्वागत करते हैं।

जेपी नड्डा को मिला गुजरात से टिकट

भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को गुजरात से टिकट दिया गया है। इसी तरह गोविंदभाई ढोलकिया को गुजरात, मयंकभाई नायक को गुजरात, जशवंतसिंह सलामसिंह परमार को गुजरात, अशोक चव्हाण को महाराष्ट्र, मेधा कुलकर्णी को महाराष्ट्र, अजीत गोपछड़े को महाराष्ट्र, डॉ. एल. मुरुगन को मध्य प्रदेश, उमेश नाथ महाराज को मध्य प्रदेश, माया नारोलिया को मध्य प्रदेश, बंसीलाल गुर्जर को मध्य प्रदेश और अश्विनी वैष्णव को ओडिशा से टिकट मिला है।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

राज्यसभा का टिकट मिलने पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा, “मुझे यह जानकर खुशी हुई कि महाराष्ट्र में बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में मेरा नाम घोषित किया गया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अन्य नेताओं को धन्यवाद देता हूं।”