Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस संसदीय दल प्रमुख सोनिया गांधी पेट संबंधी समस्याओं के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले शिमला में भी हुई थीं भर्ती, डॉक्टरों ने दी सेहत को लेकर जानकारी।

Sonia Gandhi admitted in Hospital: कांग्रेस संसदीय दल (Congress Parliamentary Party - CPP) प्रमुख सोनिया गांधी को रविवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital) में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने पुष्टि की कि उन्हें पेट से जुड़ी समस्याओं (Gastro Issues) के चलते भर्ती किया गया है और फिलहाल उन्हें गैस्ट्रो विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनका मेडिकल ऑब्ज़र्वेशन जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुछ दिन पहले भी हुई थीं शिमला में भर्ती

7 जून को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भी सोनिया गांधी को रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के अनुसार, उस वक्त उनकी हालत सामान्य थी और डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें स्वस्थ बताया था।

Scroll to load tweet…

लगातार स्वास्थ्य जांच में बनी रहती हैं सक्रिय

सोनिया गांधी की उम्र और पिछली स्वास्थ्य स्थितियों को देखते हुए, वह समय-समय पर रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए विभिन्न अस्पतालों में जाती रही हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से फिलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बुलेटिन जारी नहीं किया गया है लेकिन पार्टी के मुताबिक स्थिति चिंताजनक नहीं है। कोरोना काल में भी सोनिया गांधी को कई बार अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था। 

जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता

सोनिया गांधी के दो बार अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।