चुनाव आयोग के डाटा के अनुसार 2016 से 2022 तक 28,030 इलेक्टोरल बांड बेचे गए। इनकी कीमत 16,437.63 करोड़ रुपए थी। भाजपा को करीब 10,000 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बांड मिले। 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए इलेक्टोरल बांड योजना को रद्द कर दिया। कोर्ट ने यह फैसला नागरिकों के सूचना के अधिकार के उल्लंघन के चलते सुनाया। इसके एक दिन बाद शुक्रवार को सरकार ने कहा है कि वह कोर्ट के आदेश का "अध्ययन" कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरकार चुनावी बांड रद्द किए जाने के बाद अब दूसरे विकल्पों पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज करने जैसा कदम नहीं उठाना चाहती। सरकार को इस बात कि चिंता है कि चुनावी बांड योजना के रद्द होने से काले धन की वापसी हो सकती है। दूसरी ओर यह बताना कि दान किसने दिया (जैसा कि कोर्ट ने निर्देश दिया है) यह "बैंकिंग कानूनों के खिलाफ" है।

केंद्र सरकार 2017 में चुनावी बांड योजना लेकर आई थी। इसे राजनीतिक फंडिंग में काले धन की मात्रा कम करने के लिए लाया गया था। इस योजना का उद्देश्य दानदाताओं को गुप्त रूप से दान करने की सुविधा देना था।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि चुनावी बांड योजना चुनावों को पारदर्शी बनाने के लिए लाई गई थी। भाजपा कोर्ट के आदेश का सम्मान करेगी। कोर्ट के आदेश का अध्ययन के बाद भाजपा अपना अगला कदम तय करेगी।

क्या है चुनावी बांड?

चुनावी बांड वह बांड है जिसे सरकारी बैंक द्वारा जारी किया जाता था। इसे कोई व्यक्ति या कंपनी खरीद सकती थी और अपने पसंद की पार्टी को दे सकती थी। पार्टी द्वारा बांड को इनकैश कराया जाता था। इसे 2018 में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने नकद दान के विकल्प के रूप में पेश किया था। 

यह भी पढ़ें- इलेक्टोरल बांड खत्म होने पर किस पार्टी को कितना होगा नुकसान, एक को मिला था 60% यानी 10122 करोड़ का चंदा

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार 2016 और 2022 के बीच 16,437.63 करोड़ रुपए के 28,030 चुनावी बांड बेचे गए। इनमें से भाजपा ने 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की। कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। उसे 1,600 करोड़ रुपए के बांड मिले।

यह भी पढ़ें- EXPLAINER: क्या था चुनावी बॉन्ड स्कीम, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों सुनाया रद्द करने का फैसला?