JNU कैंपस में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर अपशब्द लिखने और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है।विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

नई दिल्ली. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी कैंपस में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर अपशब्द लिखने और प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर आरोपी छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि जेएनयू में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति और जेएनयू एडमिन ब्लॉक की बिल्डिंग को छात्रों ने नुकसान पहुंचाया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मूर्ती को पहुंचाया था नुकसान

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि मूर्ति के नीचे चबूतरे पर भाजपा के लिए अपशब्द भी लिखे गए हैं। इसके अलावा मूर्ति के नीचे भगवा भी लिखा गया है। हालांकि, ये किसने किया अभी यह पता नहीं चल पाया है। 

छात्रों ने की निंदा 

एनएसयूआई के सनी धीमन ने कहा, हम इसकी निंदा करते हैं। प्रतिमा को तोड़ा नहीं गया। चबूतरे पर कुछ लोगों ने अपशब्द जरूर लिखे। मुझे नहीं लगता कि ऐसा जेएनयू के किसी छात्र ने किया होगा। हमने इसे साफ कर दिया।

Scroll to load tweet…