Tahawwur Rana Extradition : 26/11 के दोषी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। उसे जेल में रखने को लेकर सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। उसे विशेष सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। कोर्ट के फैसले के बाद जेल प्रशासन व्यवस्थाएं करेगा।

Tahawwur Rana in India : 26/11 मुंबई आतंकी हमलों का दोषी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। विशेष विमान से उसे दिल्ली के पालम टेक्निकल एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां से सीधे NIA हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में हाई सिक्योरिटी वार्ड में रखा जाएगा। इसके लिए जेल प्रशासन ने जरूरी इंतजाम किए हैं। हालांकि, उसे किस वार्ड में रखा जाएगा, इसका फैसला कोर्ट के आदेश के बाद लिया जाएगा। अब तक अमेरिकी जेल में बंद राणा की फरमाइशें भारत में नहीं चलेगी। उसे जेल की रोटी खानी पड़ेगी। आइए जानते हैं इंडिया की जेल में तहव्वुर राणा को खाने में क्या-क्या दिया जाएगा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिकी जेलों में तहव्वुर राणा को खाने में क्या मिलता था

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) अभी अमेरिका के लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में है। 2011 में राणा को दोषी ठहराए जाने के बाद 13 साल जेल की सजा दी गई थी। तहव्वुर राणा जब डिटेंशन सेंटर में था, तबउसे वहां कैदियों को मिलने वाली सामान्य जेल सुविधाएं दी गई थी। इसमें खाने, मेडिकल और सुरक्षा जैसी सुविधाएं हैं। जेल में कैदियों को दिन में तीन बार खाना दिया जाता है, जो साधारण और संतुलित होता है। इसमें ब्रेड, सब्जियां, फल और कभी-कभी नॉन-वेज दिया जाता था। तहव्वुर राणा ने अपनी याचिका में बताया था कि उसे पार्किंसंस डिजीज जैसी कई बीमारियां हैं। अमेरिकी जेलों में खाने का मेन्यू कैदियों की सेहत और धार्मिक जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। अगर कोई कैदी विशेष धार्मिक आहार की मांग करता है, तो उसे दिया जाता है।

भारतीय जेलों में खाने की क्या व्यवस्था है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय जेलों में आमतौर पर कैदियों को साधारण भोजन ही दिया जाता है, जिसमें दाल, चावल, रोटी और सब्जी होती है। गृह मंत्रालय (Home Ministry) के मॉडल प्रिजन मैनुअल के अनुसार, कैदियों को धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से खाना दिया जाए। हालांकि, यह राज्य सरकारों की नीतियों और जेल के बजट पर काफी हद तक निर्भर करता है। अगर कोई कैदी धार्मिक कारणों से कोई खास तरह का खाना मांगता है तो जेल प्रशासन इसे देने की कोशिश करता है। आमतौर पर कैदियों को नॉनवेज खाने को नहीं दिया जाता, लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में उनके लिए कैंटीन से खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकता है। दिल्ली जेल नियम 2018 में उपवास में विशेष आहार उपलब्ध कराने का प्रावधान है, हालांकि, यह सबके लिए नहीं है।

तहव्वुर राणा के लिए जेल में इंतजाम

तहव्वुर राणा को भारतीय जेल में सामान्य कैदी की तरह नहीं रखा जाएगा। उसे विशेष सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जाएगा। हालांकि, इसका फैसला कोर्ट के आदेश के बाद होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, राणा को दिल्ली के तिहाड़ जेल के हाई सिक्योरिटी वाले वार्ड में रखा जा सकता है। उसकी सुरक्षा के लिए जेल में कई इंतजाम किए गए हैं। जेल में उसे किस तरह की सुविधाएं और खाने में क्या-क्या चीजें दी जाएंगी अभी तक स्पष्ट नहीं है।