तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मच गई। इसके चलते 38 लोगों की मौत हुई है। करूर के सरकारी अस्पताल में अफरा-तफरी की स्थिति नजर आई। कुछ घायलों को बाइक पर भी लाया गया।

TVK rally stampede: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख विजय की चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई, जिसके चलते 38 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हुए है। इस घटना के बाद एक्टर से नेता बने विजय ने रैली खत्म कर दिया है। भगदड़ के बाद करूर के सरकारी अस्पताल में अफरा-तफरी दिखी। लोग मरीज को गोद लिए भागते नजर आए। ऐसा लगा जैसे जान बचाने की जंग चल रही हो। देखें भगदड़ से जुड़े 7 खास वीडियो...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो- 1: एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद घायलों को करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लाया गया। तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी सेंथिल बालाजी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था देखी।

Scroll to load tweet…

वीडियो- 2: भगदड़ के बाद बड़ी संख्या में लोगों को करूर के सरकारी अस्पताल लगाया गया। इसके चलते अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। लोग मरीजों को गोद में लेकर भागते दिखे। हर पल उनकी जान बचाने के लिए कीमती थी। कुछ लोगों को तो बाइक पर लादकर लाया गया था।

Scroll to load tweet…

वीडियो- 3: करूर के सरकारी अस्पताल के कर्मचारी घायलों की जान बचाने के लिए स्ट्रेचर लिए दौड़ते नजर आए। हर पल जान बचाने के लिए कीमती था।

Scroll to load tweet…

वीडियो- 4: करूर के सरकारी अस्पताल में काफी समय तक अफरा-तफरी मची रही। इस बीच इस युवती को अपने इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। वह बहुत तकलीफ में नजर आई।

वीडियो- 5: एक्टर विजय की रैली में हजारों की संख्या में लोग जुटे थे। जगह कम थी और भीड़ बढ़ती जा रही थी। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। कुछ लोग बेहोश होकर गिरने लगे।

Scroll to load tweet…

वीडियो- 6: एक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद करूर के सरकारी अस्पताल के बाहर भारी भीड़ जुट गई थी। इस बीच एम्बुलेंस लगातार आ रहे थे।

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu Stampede: TVK प्रमुख विजय की रैली में भगदड़ जैसी स्थिति, 31 लोगों के मौत की खबर

वीडियो- 7: करूर के सरकारी अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

यह भी पढ़ें- Vijay Rally Stampede: दम घुटने से हांफते लोग, एम्बुलेंस का इंतजार, देखें भगदड़ से पहले की स्थिति