तेलंगाना के महबूबनगर जिले में गोली मारकर 20 कुत्तों की हत्या कर दी गई। पांच कुत्ते घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हैदराबाद। तेलंगाना के महबूबनगर जिले में एक सनकी हत्यारे का खौफ फैला हुआ है। यह हत्यारा किसी इंसान की जान नहीं ले रहा है। इसकी दुश्मनी आवारा कुत्तों से है। इसने 20 कुत्तों की गोली मारकर हत्या की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उस व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जिसने कुत्तों की गोली मारकर हत्या की। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात पोन्नाकल गांव में कुत्तों पर गोली चलाई गई।

कार में सवार होकर आए आदमी ने चलाई गोली

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात हमलावर आवारा कुत्तों पर हथियारों से गोली चला रहा है। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को मिली। 20 कुत्ते मृत पाए गए। पांच कुत्ते घायल हुए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया है कि उसने कार में सवार होकर आए एक आदमी को कुत्तों पर गोली चलाते देखा।

एक पंचायत अधिकारी की शिकायत के आधार पर अडाकल पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 429 (जानवरों को मारना या अपंग करना) और शस्त्र अधिनियम के अलावा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस इलाके की निगरानी कर रही है ताकि कुत्तों के हत्यारे को पकड़ा जा सके।