द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी का लंबे समय तक हृदय रोग से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। टेरी के महानिदेशक अजय माथुर ने यह जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे।

नई दिल्ली. द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के पूर्व प्रमुख आर के पचौरी का लंबे समय तक हृदय रोग से जूझने के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। टेरी के महानिदेशक अजय माथुर ने यह जानकारी दी। वह 79 वर्ष के थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टेरी ने बयान जारी कर जताया दुख

Scroll to load tweet…

टेरी की ओर से जारी बयान में माथुर ने कहा, 'अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि टेरी के संस्थापक निदेशक आर के पचौरी का निधन हो गया है। दुख की इस घड़ी में पूरा टेरी परिवार डॉक्टर पचौरी के परिवार के साथ खड़ा है।'

टेरी आज जहां है पचौरी की बदौलत है

2015 में पचौरी के बाद टेरी के प्रमुख बने माथुर ने कहा, 'टेरी आज जहां है, डॉक्टर पचौरी के अथक प्रयासों के कारण है। उन्होंने इस संस्था को विकसित करने और एक प्रमुख वैश्विक संगठन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।'

पचौरी की एक महिला सहकर्मी ने 2015 में उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन्होंने टेरी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था।

(ये खबर पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)