Bandipora Encounter: भारतीय सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और इस दौरान दो आतंकवादियों को मार गिराया।

Bandipora Encounter: भारतीय सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में LoC के पास आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकियों को ढेर कर दिया। यह घटना गुरेज सेक्टर के नौशेहरा नार इलाके के पास हुई। सैनिकों ने देखा कि कुछ आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। थोड़ी देर की गोलीबारी के बाद दोनों आतंकियों को मार गिराया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारतीय सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर

अधिकारियों ने बताया, “घुसपैठ का प्रयास सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया और दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए।” पूरे इलाके को घेर लिया गया है और बाकी घुसपैठियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं, बुधवार को कुपवाड़ा जिले में एक बड़े हथियार और गोला-बारूद का जखीरा जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि यह आतंकवादियों और उनके समर्थकों की नापाक योजना को बड़ा झटका है और इससे इलाके में संभावित आतंकी घटनाओं को रोका गया।

Scroll to load tweet…

जंगल से हथियार और गोला-बारूद बरामद

हंडवाड़ा पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने राजवार के भुवन जंगल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसमें 22 ग्रेनेड, एक अंडर-बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, 15 AK-47 के गोलियां और आधा किलो काला पाउडर मिला, जिसे विस्फोटक होने का शक है।

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी भूस्खलन त्रासदी में अब तक 34 लोगों की मौत, बिना दर्शन किए वापस लौटने पर मजबूर हुए श्रद्धालु, 58 ट्रेनें रद्द