टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा से बर्लिन में गुपचुप शादी रचाई। सोशल मीडिया पर दोनों का 'रात के हमसफर' गाने पर डांस वीडियो वायरल। शादी में सिर्फ़ करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए।

Mahua Moitra Dance: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (भाजपा) के नेता पिनाकी मिश्रा ने हाल ही में शादी रचाई। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में दोनों ने सादे समारोह में विवाह किया। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें नव विवाहित जोड़े को बॉलीवुड के पुराने गाने "रात के हमसफर" पर नाचते देखा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो में दिख रहा है कि महुआ मोइत्रा पिनाकी मिश्रा की बांहों में बांहें डाल हुईं हैं। उनके बीच की केमिस्ट्री देखते बन रही है। दोनों की शादी 3 मई को हुई थी। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर सीट से सांसद महुआ मोइत्रा और ओडिशा के पुरी से सांसद रहे पिनाकी मिश्रा ने विवाह को पूरी तरह से निजी रखा गया था। इसमें दोनों के करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही शामिल हुए।

Scroll to load tweet…

तृणमूल सांसद ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा के साथ अपनी शादी के जश्न की एक झलक शेयर की। इसमें दोनों शादी का केक काटते दिखे थे। मोइत्रा ने शुभचिंतकों को उनके संदेशों और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद भी दिया।

51 साल की उम्र में महुआ मोइत्रा ने 66 साल के पिनाकी मिश्रा से की शादी

महुआ मोइत्रा ने 51 साल की उम्र में 66 साल के पिनाकी मिश्रा से विवाह किया है। मोइत्रा का जन्म 12 अक्टूबर 1974 को असम में हुआ था। वह राजनीति में आने से पहले निवेश बैंकर थी। वह 2010 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुईं थीं। 2019 में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गईं। 2024 के आम चुनावों में वह यहां से दुबारा सांसद बनीं।

दूसरी ओर पिनाकी मिश्रा का जन्म 23 अक्टूबर 1959 को ओडिशा के पुरी में हुआ था। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के साथ राजनीति में प्रवेश किया। 1996 में पुरी से अपना पहला लोकसभा चुनाव जीता। बाद में नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल (BJD) में शामिल हो गए। वह 2009, 2014 और 2019 में पुरी से जीतकर सांसद बने।