टेक हब के रूप से प्रसिद्ध बेंगलुरु 2023 में भीड़भाड़ के मामले में दुनिया में छठे स्थान पर आया है। 2023 के टॉमटॉम रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

बेंगलुरु। टेक और स्टार्टअप राजधानी बेंगलुरु 2023 में भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला शहर रहा। यह जानकारी डच लोकेशन टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ टॉमटॉम द्वारा जारी ट्रैफिक इंडेक्स से मिली है। बेंगलुरु 2023 में दुनिया में छठा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2022 में बेंगलुरु को टॉमटॉम रिपोर्ट में दुनिया का दूसरा सबसे भीड़भाड़ वाला शहर बताया गया था। 2023 में बेंगलुरु में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में औसत 28 मिनट 10 सेकेंड लगे। वहीं, 2022 में 10 किलोमीटर दूरी तय करने में औसत 29 मिनट लगे। इस तरह देखें तो सड़क जाम की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है।

लंदन सबसे अधिक भीड़भाड़ वाला शहर
2023 में व्यस्त घंटों के दौरान बेंगलुरु में वाहनों की औसत गति 18 किमी प्रति घंटा थी। इसके चलते बेंगलुरु के लोगों को एक वर्ष में सड़क जाम में 132 घंटे का नुकसान हुआ। 2023 में सबसे भीड़भाड़ वाले शहरों में लंदन पहले स्थान पर रहा। यहां व्यस्त घंटों के दौरान औसत गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन को कर्नाटक हाईकोर्ट का समन, सनातन धर्म पर की थी विवादित टिप्पणी

इसके बाद आयरलैंड के डबलिन (औसत गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा ), कनाडा के टोरंटो (औसत गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा), इटली के मिलान (औसत गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा) और पेरु के लीमा (औसत गति 17 किलोमीटर प्रति घंटा) का स्थान रहा।

यह भी पढ़ें- देश के सात हाईकोर्ट्स में मुख्य न्यायाधीशों की हुई नियुक्ति, कहां-किसको मिली जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट