ये हैं भारत की 10 सबसे फेमस बिल्डिंग
Top most iconic buildings in India: यहा भारत की 10 सबसे फेमस बिल्डिंग्स की लिस्ट देखें, जो देश के रिच कल्चर और स्थापत्य विरासत को दर्शाती हैं।

ताज महल, आगरा, उत्तर प्रदेश
सफेद संगमरमर से बनी इस इमारत को मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। साथ ही यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है।
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर
हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाने वाला यह सिख मंदिर अपनी आध्यात्मिक महत्व के लिए फेमस है।
मीनाक्षी मंदिर, मदुरै
यह मंदिर देवी मीनाक्षी (पार्वती) और भगवान सुंदरेश्वर (शिव) को समर्पित है। इसे साउथ इंडिया के प्रमुख मंदिरों में से एक माना जाता है।
कुतुब मीनार, दिल्ली
73 मीटर ऊंचा यह मीनार भारत में सबसे ऊंचे ईंटों से बना टावर है। इसे कुतुबुद्दीन ऐबक ने 1193 में बनवाना शुरू किया था और इल्तुतमिश ने इसे पूरा किया।
हवा महल, जयपुर
हवा महल 'हवाओं के महल' के नाम से भी जाना जाता है। इस फेमस इमारत में 953 छोटी खिड़कियां हैं, जो हवा के आने के लिए बनाई गई थीं।
सांची स्तूप, सांची
सांची स्तूप भारत के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण बौद्ध स्मारकों में से एक है। यह मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है।
चारमीनार, हैदराबाद
साल 1591 में सुल्तान मुहम्मद कुली कुतुब शाह द्वारा निर्मित, चारमीनार हैदराबाद के हिस्ट्री और आर्किटेक्चर को दिखाता है।
अजंता और एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र
अजंता और एलोरा की गुफाएं भारत की सबसे पुरानी एशियन पेंटिंग में से एक हैं। ये गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित हैं और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के रूप में जानी जाती है।
मैसूर पैलेस, मैसूर
मैसूर पैलेस भारत के सबसे शानदार और भव्य महलों में से एक है। यह कर्नाटक राज्य के मैसूर शहर में स्थित है और अपनी हिस्ट्री के कारण दुनिया भर में फेमस है।
कोणार्क सूर्य मंदिर, ओडिशा
यह मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित है और इसे ब्लैक पैगोडा भी कहा जाता है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। इसका 1255 ई. में बनवाया गया था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

