MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • 08 अगस्त 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 52667 करोड़, थरूर ने किया राहुल गांधी का समर्थन

08 अगस्त 2025-रात 10 बजे तक की 10 बड़ी खबरें: मोदी कैबिनेट ने मंजूर किए 52667 करोड़, थरूर ने किया राहुल गांधी का समर्थन

08 August 10 Big News: हिमाचल में मानसून का कहर जारी है। राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। पीएम मोदी और पुतिन ने टेलीफोन पर बातचीत की है। शशि थरूर ने वोट चोरी मामले में फंसे चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर राहुल गांधी का समर्थन किया है।

6 Min read
Author : Dheerendra Gopal
Published : Aug 08 2025, 10:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
1. हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 11 और 12 को ऑरेंज व येलो अलर्ट
Image Credit : stockPhoto

1. हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 11 और 12 को ऑरेंज व येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में मानसून (Monsoon) का कहर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश (Heavy Rainfall) की चेतावनी दी है। 11 और 12 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। पिछले 24 घंटे से राजधानी शिमला (Shimla) समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 20 जून से अब तक मानसून संबंधी घटनाओं में 202 लोगों की मौत हो चुकी है।

210
2. मोदी कैबिनेट ने किया 52667 करोड़ रुपये मंजूर
Image Credit : Asianet News

2. मोदी कैबिनेट ने किया 52667 करोड़ रुपये मंजूर

एनडीए सरकार की कैबिनेट मीटिंग शुक्रवार को हुई। पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मंत्रिपरिषद ने 52667 करोड़ रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इस रकम का उपयोग एलपीजी सब्सिडी, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर और नार्थ-ईस्ट की योजनाओं के लिए किया जाना है। इसमें गरीब परिवारों के लिए उज्ज्वला गैस सब्सिडी को मंजूरी, तमिलनाडु में मारक्कनम–पुडुचेरी हाईवे अपग्रेड, सार्वजनिक तेल कंपनियों को LPG घाटे का मुआवज़ा और तकनीकी शिक्षा सुधार के लिए MERITE स्कीम शामिल हैं।

310
3. मोदी और पुतिन ने की टेलीफोन से बातचीत
Image Credit : Asianet News

3. मोदी और पुतिन ने की टेलीफोन से बातचीत

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यूक्रेन से जुड़े ताजा हालात पर चर्चा की है। बातचीत में पीएम मोदी ने दोहराया कि भारत का रुख हमेशा से इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के पक्ष में रहा है। मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी (Special and Privileged Strategic Partnership) को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बातचीत के दौरान द्विपक्षीय एजेंडे में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई। उधर, चीन ने पीएम मोदी के शंघाई शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के निर्णय का स्वागत किया है। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन (Tianjin) शहर में होगा।

410
4. केंद्र ने आयकर विधेयक 2025 लिया वापस
Image Credit : Social Media

4. केंद्र ने आयकर विधेयक 2025 लिया वापस

केंद्र सरकार ने 13 फरवरी को लोकसभा (Lok Sabha) में पेश किए गए आयकर विधेयक 2025 (Income Tax Bill 2025) को औपचारिक रूप से वापस ले लिया है। अब भाजपा सांसद बैजयंत ‘जय’ पांडा (Baijayant Jay Panda) की अध्यक्षता वाली सेलेक्ट कमेटी की सिफारिशों को शामिल करते हुए संशोधित संस्करण सोमवार को संसद में पेश किया जाएगा। सरकार का कहना है कि पुराने संस्करण को वापस लेने का उद्देश्य भ्रम से बचना और सभी बदलावों के साथ स्पष्ट, अपडेटेड बिल पेश करना है।

510
5. शशि थरूर आए राहुल गांधी के समर्थन में, चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप
Image Credit : ANI

5. शशि थरूर आए राहुल गांधी के समर्थन में, चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

वरिष्ठ सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ (Vote Fraud) आरोप पर खुलकर बात रखी है। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पार्टी में विरोध और सत्ता पक्ष की वाह-वाही हासिल करने वाले शशि थरूर ने राहुल गांधी के आरोपों का पुरजोर समर्थन किया है। राहुल गांधी ने गुरुवार को कर्नाटक में 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर वोटिंग धांधली का आरोप लगाते हुए BJP और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने हजारों पन्नों की वोटरलिस्ट का सबूत पेश करते हुए प्रेसवार्ता में स्क्रीन पर उसका प्रदर्शन किया।

610
6. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मांगा 10 साल का रिकॉर्ड
Image Credit : Twitter

6. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मांगा 10 साल का रिकॉर्ड

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर ‘वोट चोरी’ (Vote Theft) के आरोप दोहराए हैं। शुक्रवार को बेंगलुरु में ‘वोट अधिकार रैली’ (Vote Adhikaar Rally) को संबोधित करते हुए उन्होंने चुनाव आयोग से पिछले 10 साल की वोटर लिस्ट और मतदान से जुड़ी वीडियो रिकॉर्डिंग तुरंत उपलब्ध कराने की मांग की। राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और उसके गठबंधन की हार वोटिंग में धांधली के कारण हुई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी गठबंधन ने अच्छे खासे सीटें जीतीं लेकिन चार महीने बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में BJP की जीत चौंकाने वाली थी।

710
7. अमेरिकी टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका: एसबीआई रिपोर्ट
Image Credit : Freepik

7. अमेरिकी टैरिफ से भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका: एसबीआई रिपोर्ट

अमेरिका और भारत के बीच रूसी कच्चे तेल (Russian Crude Oil) को लेकर तनाव बढ़ गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देता है तो मौजूदा वित्त वर्ष (FY26) में कच्चे तेल का आयात बिल 9 अरब डॉलर और अगले वित्त वर्ष (FY27) में 12 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। SBI रिपोर्ट के अनुसार, 2022 के बाद भारत ने रूस से डिस्काउंट पर तेल खरीदना तेज़ किया जो 60 डॉलर प्रति बैरल की कैप के तहत था। FY20 में जहां रूस का हिस्सा कुल तेल आयात में सिर्फ 1.7% था, FY25 में यह बढ़कर 35.1% हो गया है और अब रूस भारत का सबसे बड़ा तेल सप्लायर है। SBI रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अमेरिकी टैरिफ से कृषि (Agriculture) सेक्टर को झटका लग सकता है और भारत को अपने किसानों, मछुआरों और डेयरी सेक्टर की रक्षा करनी होगी। फार्मा इंडस्ट्री (Pharma Industry) पर भी असर का अनुमान है। फिलहाल दवाओं के निर्यात पर टैरिफ नहीं है लेकिन अगर 50% शुल्क लगाया गया तो भारतीय कंपनियों की कमाई 5-10% तक घट सकती है।

810
8. बिग बॉस 19 में नजर आएंगी अनुपमा
Image Credit : Big Boss X handle

8. बिग बॉस 19 में नजर आएंगी अनुपमा

बिग बॉस 19 इन दिनों काफी चर्चा में है। दरअसल 24 अगस्त से यह शो ऑन एयर होने वाला है। शो में अनुपमा की एक एक्ट्रेस नजर आ सकती हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने अनुपमा फेम निधि शाह को शो के लिए अप्रोच किया है। शो से जुड़े सूत्र के अनुसार, 'निधि शाह से निर्माताओं ने संपर्क किया है लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि वो वास्तव में शो में हिस्सा लेने के लिए सहमत हुई हैं या नहीं।' अगर निधि इस ऑफर के लिए राजी हो जाती हैं तो यह कंटेस्टेंट लिस्ट में सबसे रोमांचक नामों में से एक हो सकता है।

910
9. अमित शाह ने जानकी मंदिर का किया भूमि पूजन
Image Credit : x.com

9. अमित शाह ने जानकी मंदिर का किया भूमि पूजन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। अमित शाह आज दिल्ली से सीतामढ़ी पहुंचे थे। सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में माता सीता के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा। पौराणिक मान्यताओं में इस स्थान को माता सीता का जन्मस्थान माना जाता है।

1010
10. हुमा कुरैशी के भाई की दिल्ली में हत्या
Image Credit : instagram

10. हुमा कुरैशी के भाई की दिल्ली में हत्या

राजधानी दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में गुरुवार रात एक दर्दनाक वारदात ने सभी को हिला दिया। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई, 35 वर्षीय आसिफ कुरैशी की पार्किंग विवाद में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का 2.23 मिनट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना जंगपुरा भोगल लेन में रात करीब 11 बजे हुई। आसिफ और पड़ोसियों के बीच घर के मुख्य द्वार के सामने दोपहिया वाहन खड़ा करने को लेकर बहस शुरू हुई। यह विवाद पहले भी कई बार हो चुका था। गुरुवार की रात जब आसिफ ने बाइक हटाने को कहा तो बात बढ़ गई। आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद अचानक धारदार हथियार निकाल लिया और आसिफ पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

DG
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल। 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं, 18 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी में काम कर रहे हैं। पूर्व में अमर उजाला से करियर की शुरुआत करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर इन्होंने सेवाएं दी हैं। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव।
राष्ट्रीय समाचार
भारतीय राजनीति

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
2 बच्चों संग रेलवे ट्रैक पर कटी महिला, सुसाइड नोट-पड़ोसियों के बयान सुन पुलिस के हाथ-पांव फूले
Recommended image2
Now Playing
Amit Shah vs Rahul Gandhi : सुनो न सुनो... ऐसा क्या बोले राहुल गांधी जो खड़े हो गए अमित शाह
Recommended image3
डिफेंस बजट 1 लाख करोड़ बढ़ा, फिर भी इन 3 देशों से पीछे है भारत
Recommended image4
Now Playing
असम, बंगाल, केरल और... 4 चुनावी राज्यों को मोदी सरकार के बजट में क्या मिला?
Recommended image5
अब CA के बिना भी भर पाएंगे ITR? 1 अप्रैल 2026 से बदलेगा Income Tax कानून, मिडिल क्लास को बड़ी राहत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved