केरल के कोझिकोड के सरकारी अस्पताल में ट्रांसजेंडर दंपति ने बच्चे को जन्म दिया है। सीजेरियन ऑपरेशन की मदद से सुबह करीब 9:30 बजे बच्चे का जन्म हुआ।

कोझिकोड (केरल)। एक ट्रांसजेंडर दंपति ने बुधवार को केरल के कोझिकोड के सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। ट्रांसजेंडर द्वारा बच्चा पैदा करने का यह देश में पहला मामला माना जा रहा है। दंपति ने कुछ दिन पहले ही गर्भवती होने की घोषणा की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रांसजेंडर पार्टनर्स में से एक जिया पावल ने बताया कि सीजेरियन ऑपरेशन की मदद से सुबह करीब 9:30 बजे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे और उसे जन्म देने वाले उसके साथी जहद दोनों की सेहत ठीक है। ट्रांसजेंडर पार्टनर्स ने यह नहीं बताया है कि जिस बच्चे का जन्म हुआ वह लड़का है या लड़की।

तीन साल से दोनों रह रहे हैं साथ

जिया पावल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि जाहद आठ महीने की गर्भवती थी। पावल ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, "हम अपने माता-पिता बनने के सपने को साकार करने वाले हैं। आठ महीने का भ्रूण अब (जहद के) पेट में है। हमें जो पता चला है, यह पहला ट्रांस मैन है।" बता दें कि जिया पावल और जहद पिछले तीन साल से एक साथ हैं।

यह भी पढ़ें- Shraddha Walker murder: होटल मैनेजमेंट के दौरान पूनावाला ने 2 हफ्ते कसाई बनने की ट्रेनिंग की थी, कई गर्लफ्रेंड्स थीं

ट्रांसजेंडर समुदाय ने जताई खुशी
बच्चे के जन्म लेने पर ट्रांसजेंडर समुदाय ने खुशी जताई है। देश के पहले ट्रांसजेंडर पायलट एडम हैरी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसी खुशी कभी महसूस नहीं की थी। बच्चे के जन्म के बाद एडम हैरी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, "बच्चा आया...जहाद और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। ट्रांस जेंडर एक्टिविस्ट शीतल श्याम ने अपनी खुशी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट्स में ट्रांस कपल की तस्वीरें शेयर कीं। अपने व्हाट्सएप स्टेटस में उसने कहा, "वह बच्चा पैदा हुआ है"।

यह भी पढ़ें- Study: भारत में ग्लेशियल लेक के 50Km दायरे में रहने वाले 30 लाख लोगों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा