हरियाणा में भाजपा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गोपाल कांडा और निर्दलियों के दम पर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। लेकिन कांडा को लेकर भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस की महिला नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। अब माना जा रहा है कि भाजपा कांडा से किनारा कर सकती है। शायद भाजपा कांडा को मंत्रिपद भी ना दे।

नई दिल्ली. हरियाणा में भाजपा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गोपाल कांडा और निर्दलियों के दम पर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। लेकिन कांडा को लेकर भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस की महिला नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। अब माना जा रहा है कि भाजपा कांडा से किनारा कर सकती है। शायद भाजपा कांडा को मंत्रिपद भी ना दे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने सबसे पहले कांडा के समर्थन का विरोध किया। उन्होंने एक के बाद एक कर 8 ट्वीट किए। उमा भारती ने लिखा, "मुझे जानकारी मिली है कि गोपाल कांडा नाम के एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हमें मिल सकता है। इसी पर मुझे कुछ कहना है।"

चुनाव जीतना अपराधों से बरी नहीं करता : उमा भारती
उमा ने लिखा, "अगर गोपाल कांडा वही व्यक्ति है जिसकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या की थी तथा उसकी मां ने भी न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, और यह व्यक्ति जमानत पर बाहर है।"

"गोपाल कांडा बेकसूर है या अपराधी, यह तो कानून साक्ष्यों के आधार पर तय करेगा, किंतु उसका चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता। चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं।"

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी साधा निशाना
प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, ''भारत में महिलाओं की लगभग 50% जनसंख्या है। मतदान में महिलाएं बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहीं हैं, महिलाएं सत्ता में आने वाली पार्टियों में हिस्सेदार भी हैं। यदि हम उनकी भावनाओं की अवहेलना करते हैं और इसे राजनीति और सत्ता के लिए बलिदान करते हैं, तो समय आने पर इसकी कीमत चुकानी होगी।'' 

Scroll to load tweet…


कांग्रेस की महिला नेता ने अमित शाह को लिखा खत

Scroll to load tweet…