Delhi Traffic Alert Today: आज सोमवार को दिल्ली में कानून-व्यवस्था के चलते 30 रास्तों पर डायवर्जन है। घर से निकलने से पहले चेक करें पूरी लिस्ट ताकि जाम से बच सकें।

Delhi Traffic Advisory Today: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आज 12 अक्टूबर 2026 को ऑफिस, स्कूल या किसी काम से घर से बाहर जाने का प्लान है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और कांग्रेस समेत विपक्ष के मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सोमवार सुबह 6 बजे से कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। आइए जानते हैं कि आज किन-किन रास्तों पर जाने से आपको बचना चाहिए और ट्रैफिक पुलिस ने क्या गाइडलाइन दी है...

दिल्ली में आज कहां-कहां रूट डायवर्जन?

  1. शंकर रोड-वंदे मातरम 'T' पॉइंट गोलचक्कर (नई दिल्ली की ओर)
  2. धौला कुआं फ्लाई ओवर
  3. झंडेवालान गोलचक्कर
  4. पंचकुइयां गोलचक्कर
  5. मंडी हाउस गोलचक्कर
  6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-प्वाइंट)
  7. राम चरण अग्रवाल चौक (A-प्वाइंट)
  8. मिंटो रोड / दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  9. गुरु नानक चौक
  10. चेम्सफोर्ड रोड – कनॉट प्लेस आउटर सर्किल 'T' पॉइंट
  11. भैरों रोड - एमजीएम (रिंग रोड) 'T' पॉइंट
  12. लोधी रोड फ्लाईओवर
  13. नीला गुंबद गोलचक्कर
  14. मदरसा 'T' पॉइंट
  15. सम्राट होटल गोलचक्कर
  16. सरदार पटेल मार्ग - पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  17. भिकाजी कामा प्लेस के नीचे
  18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  19. रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग 'T' पॉइंट
  20. अशोक रोड – जंतर-मंतर रोड गोलचक्कर
  21. विंडसर पैलेस गोलचक्कर
  22. टॉल्स्टॉय-जनपथ क्रॉसिंग
  23. रेल भवन गोलचक्कर
  24. जय सिंह रोड- संसद मार्ग क्रॉसिंग
  25. कनॉट प्लेस आउटर सर्किल - बारामखंबा रोड 'T' पॉइंट
  26. गोल डाकखाना गोलचक्कर
  27. पटेल चौक गोलचक्कर
  28. जय सिंह रोड- अशोक रोड 'T' पॉइंट
  29. आरएमएल (RML) अस्पताल गोलचक्कर
  30. कनॉट प्लेस आउटर सर्किल- संसद मार्ग 'T' पॉइंट
Scroll to load tweet…

दिल्ली में घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें खास ख्याल

  • अगर आज आपका नई दिल्ली या सेंट्रल दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, बस अड्डा (ISBT) या एयरपोर्ट जाने का प्लान है, तो घर से काफी एक्स्ट्रा समय लेकर ही निकलें ताकि जाम की वजह से आपकी गाड़ी न छूटे।
  • ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो आज गैर-जरूरी सफर करने से बचें।
  • ट्रैफिक मैनेजमेंट के ये उपाय डायनेमिक (बदलते रहने वाले) हैं, जिन्हें ज़मीनी हालात और सुरक्षा समीक्षा के आधार पर घटाया या बढ़ाया जा सकता है।