Delhi Metro Closed Today: दिल्ली में आज राजीव चौक और मंडी हाउस समेत 6 मेट्रो स्टेशन शाम 4 बजे तक बंद हैं। विपक्ष के सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Delhi Metro Update Today: दिल्ली में आज मेट्रो से सफर करने वालों के लिए जरूरी अपडेट है। सोमवार, 12 अक्टूबर को सुरक्षा कारणों से 6 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद हैं। कांग्रेस समेत विपक्ष के 'चलो दिल्ली' मार्च और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जानिए आज किन स्टेशनों पर पाबंदी रहेगी और इसके पीछे की पूरी वजह क्या है...

दिल्ली में आज कौन-से मेट्रो स्टेशन बंद हैं?

DMRC (Delhi Metro Rail Corporation) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 6:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक 6 स्टेशनों पर आना-जाना बंद रहेगा। राहत की बात ये है कि इन सभी छह स्टेशनों पर इंटरचेंज (Interchange) की सुविधा चालू रहेगी, यानी आप ट्रेन बदलकर दूसरी लाइन पर जा सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर नहीं निकल पाएंगे। सुरक्षा हालात को देखते हुए एजेंसियां बाद में स्थिति की समीक्षा करेंगी और आगे का अपडेट देंगी। जिन 6 स्टेशनों को बंद रखा गया है उनमें शामिल हैं..

  1. राजीव चौक (Rajiv Chowk)
  2. मंडी हाउस (Mandi House)
  3. पटेल चौक (Patel Chowk)
  4. जनपथ (Janpath)
  5. सेंट्रल सचिवालय (Central Secretariat)
  6. बारहखंबा रोड (Barakhamba Road)
Scroll to load tweet…

दिल्ली ट्रैफिक पर भी रहेगा असर

मेट्रो के अलावा सड़कों पर भी असर दिखेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दीनदयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग पर होने वाले प्रदर्शन के चलते आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ITO और उसके आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा। अगर आप इस रास्ते से गुजर रहे हैं, तो थोड़ा एक्स्ट्रा समय लेकर चलें या वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Scroll to load tweet…

दिल्ली में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन क्यों हो रहा है?

विपक्ष का 'इंडिया' गठबंधन (INDIA Bloc) आज 'वोट चोरी' के आरोपों और चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाल रहा है। इस प्रदर्शन का नाम 'चलो दिल्ली - लोकतंत्र के लिए मार्च' रखा गया है। विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर कुमार के इस्तीफे, वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को रोकने और दोबारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस का प्लान क्या है?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस मामले में चीफ जस्टिस (CJI) से मिलने का समय मांगा था, हालांकि कोर्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, ये अपील प्रशासनिक स्तर पर खारिज कर दी गई और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत कोर्ट आने की सलाह दी गई है। दोपहर करीब 1:30 बजे सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता कनॉट प्लेस-बारहखंबा रोड जंक्शन पर इकट्ठा होकर सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च करेंगे।