पीएम नरेंद्र मोदी ने धोर्डो गांव की फोटोज को शेयर कर इसकी सुंदरता बयां की है। 

Best Tourism village Dhordo: संयुक्त राष्ट्र वर्ल्ड टूरिज्म आर्गेनाइजेशन ने गुरुवार को गुजरात के धोर्डो गांव को बेस्ट टूरिस्ट विलेज घोषित किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने धोर्डो गांव की फोटोज को शेयर कर इसकी सुंदरता बयां की है। प्रधानमंत्री ने धोर्डो के सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करने के साथ गांव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता पर प्रकाश डाला है। पीएम ने कहा कि यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को बल्कि कच्छ क्षेत्र के लोगों के समर्पण को भी रेखांकित करती है। उन्होंने टूरिस्टों को प्रेरित करने के लिए दूसरों को धोर्डो की यादें साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Scroll to load tweet…

ट्वीटर पर पीएम मोदी ने लिखा: कच्छ में धोर्डो को उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सुंदरता को सेलिब्रेट करते देखकर बहुत रोमांचित हूं। यह सम्मान न केवल भारतीय पर्यटन की क्षमता को दर्शाता है, बल्कि विशेष रूप से कच्छ के लोगों के समर्पण को भी दर्शाता है। धोर्डो चमकता रहे और पर्यटकों को आकर्षित करता रहे दुनिया भर में!

Scroll to load tweet…

उन्होंने आगे लिखा: मैं 2009 और 2015 में धोर्डो की अपनी यात्राओं की कुछ यादें साझा कर रहा हूं। मैं आप सभी को धोर्डो की अपनी पिछली यात्राओं की यादें साझा करने के लिए भी आमंत्रित करता हूं। इससे अधिक लोगों को यात्रा करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

पीयूष गोयल ने रण उत्सव की फोटोज की साझा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 10 नवम्बर को होने वाले रण उत्सव की फोटोज को साझा करते हुए धोर्डो गांव को यूएन से मिले सम्मान पर बधाई दी है।

Scroll to load tweet…

इससे पहले पर्यटन मंत्रालय ने घोषणा की थी कि धोर्डो को टिकाऊ और जिम्मेदार पर्यटन में असाधारण योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। कच्छ के महान रण में स्थित धोर्डो, एनुअल रण उत्सव की मेजबानी के लिए प्रसिद्ध है। यह एक जीवंत सांस्कृतिक उत्सव है जो क्षेत्र की पारंपरिक कला, संगीत और शिल्प को प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें:

संजय सिंह के अरेस्ट व रिमांड को चैलेंज करने वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने किया खारिज