पुलिस रात में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार करा देना चाह रही है। क्षेत्र की मौजूदा स्थित को देखते हुए पीड़िता के गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

नई दिल्ली. उन्नाव रेप केस की पीड़िता का शव पुलिस ने उनसे परिजनों को सौंप दिया है। पीड़िता के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। जिसकी सुनवाई के लिए पीड़िता रायबरेली जा रही थी इसी दौरान उसे जिंदा जला दिया गया था। जलने के बाद पीड़िता लंबे समय तक जिंदगी और मौत के बीच लड़ती रही और शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने कानूनी कार्यवाई पूरी कर पीड़िता का शव उसके परिवारजनों को सौंप दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 मीडिया को पीड़िता के घर से दूर रखे जाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों की माने तो पुलिस रात में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार करा देना चाह रही है। क्षेत्र की मौजूदा स्थित को देखते हुए पीड़िता के गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने के लिए सीतापुर, हरदोई और लखनऊ से भी पुलिस फोर्स बुलाई गई है। 

Scroll to load tweet…

दुष्कर्म के आरोप में जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़िता को जलाया
मामला उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के हिंदूनगर का है। कुछ दिन पहले यहां युवती के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भी भेजा। हाल ही में वे जमानत पर जेल से बाह आए थे। मामले में गुरुवार को युवती मामले की पैरवी के लिए रायबरेली जा रही थी। रास्ते में सुबह करीब चार बजे दोनों नामजद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। पीड़िता ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विपक्ष के निशाने पर भाजपा
विपक्ष उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्नाव में रेप पीड़िता के घर परिजनों से मिलने पहुंचीं। उधर, सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आधा घंटे तक विधानसभा के सामने बैठकर धरना दिया।