अमेरिकी गायिका और अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री मैरी मिलबेन (Mary Millben) ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए विवादित बयान के चलते बिहार के सीएम नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है। 

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अपने विवादित बयान के चलते लोगों के निशाने पर हैं। अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन (US singer Mary Millben) ने नीतीश कुमार से कहा है कि उन्हें अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथी ही मिलबेन ने कहा कि अगर मैं इंडियन होती तो बिहार जाकर उन्हें चुनौती देती।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमेरिकी गायिका और अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, "भारत को बिहार में एक निर्णायक क्षण का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं के मूल्य को चुनौती दी जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणियों के बाद मेरा मानना ​​है कि इस चुनौती का केवल एक ही उत्तर है। एक साहसी महिला को आगे आने की जरूरत है जो बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़े और नीतीश कुमार को चुनौती दे। अगर मैं भारत की नागरिक होती तो मैं बिहार चली जाती और मुख्यमंत्री के लिए चुनाव लड़ती।"

Scroll to load tweet…

मिलबेन ने कहा-समय आ गया है कि नीतीश कुमार इस्तीफा दें

मैरी मिलबेन ने अपने वीडियो में आगे कहा, "पवित्र धर्मग्रंथों में रानी एस्तेर को अपने यहूदी लोगों को बचाने में मदद करने के लिए साहसपूर्वक अपने पति राजा के पास जाने की सलाह दी गई थी। मोर्दकै ने एस्तेर को रानी के रूप में उसकी जगह और राज्य में उसके स्थान के लिए चुनौती दी थी। यह यहूदी लोगों को बचाने के लिए एक निर्णायक क्षण था। मोर्दकै ने एस्तेर से कहा था, 'कौन जानता है, लेकिन तुम, एस्तेर, ऐसे समय के लिए राज्य में आई हो, रानी बनी हो?' मेरा मानना है कि अब समय आ गया है कि नीतीश कुमार इस्तीफा दें और बिहार में एस्तेर का उदय हो।"

मिलबेन ने बिहार के लोगों से कहा, "आप बिहार के लोग हैं। आपको बदलाव के लिए वोट देने का अधिकार है। आपको एक महिला को पावर में लाने के लिए वोट देने का अधिका है।" मिलबेन ने कहा कि भाजपा को बिहार में नेतृत्व करने के लिए एक महिला को सशक्त बनाना चाहिए।

भारत के लोगों के लिए सबसे अच्छे नेता हैं नरेंद्र मोदी

मिलबेन ने कहा, "बहुत से लोग पूछते हैं कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी का समर्थन क्यों करती हूं? भारत के मामलों पर इतनी बारीकी से नजर क्यों रखती हूं? जवाब सरल है। मुझे भारत से प्यार है। मेरा मानना है कि पीएम मोदी भारत और भारतीय नागरिकों की प्रगति के लिए सबसे अच्छे नेता हैं। वह अमेरिका के लिए सबसे अच्छे नेता हैं।"