आगरा के एक होटल में महिला से गैंगरेप की घटना हुई है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला है। पीड़ित महिला को एक आरोपी द्वारा घसीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ है। 

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के एक होटल में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक महिला भी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इसमें महिला को हमलावर द्वारा जमीन पर घसीटते देखा जा सकता है। महिला मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला उसी होटल में डेढ़ साल से काम कर रही थी। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला को एक आदमी घसीटते हुए रूम में ले जाता है। इस दौरान वह गुहार लगाती रहती है। आरोपियों ने महिला को जबरदस्ती शराब पिलाया था। महिला ने पुलिस को बताया कि एक दोस्त और अन्य लोगों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाया। इसके बाद वे घसीटकर रूम में ले गए। विरोध करने पर उन लोगों ने बेरहमी से पिटाई की।

महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। वायरल वीडियो में महिला कहती है, "कृपया मेरी मदद करें!" वीडियो में उसे जमीन पर लेटे हुए भी दिखाया गया है। वह पुरुषों पर "अत्याचार" का आरोप लगा रही है। 

यह भी पढ़ें- राजस्थान में इंस्पेक्टर ने 4 साल की बच्ची से किया रेप, पिता थाने पहुंचे तो आरोपी ने तोड़ा हाथ

सीनियर पुलिस अधिकारी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि आगरा की ताजगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में रेप की घटना हुई है। पीड़िता के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए मामले में केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले क्यों दो ब्रह्माकुमारी बहनों ने साथ किया सुसाइड, मरने की वजह ने उड़ाए परिवार के होश