उत्तराखंड के सिल्कयारा में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पिछले 17 दिनों से कवायद की जा रही है।
Uttarakhand Silkyara tunnel rescue operation: उत्तराखंड के सिल्कयारा में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए पिछले 17 दिनों से कवायद की जा रही है। दो दिन पहले अमेरिका से मंगाई गई ऑगर मशीन के टूट जाने से जब उम्मीदें टूटने लगी तो दुनिया के एक्सपर्ट भी अति जोखिम और खतरनाक तरीके वाली प्लान बी पर अपना सारा फोकस करने की रणनीति बनाई। हालांकि, उम्मीदी और नाउम्मीदी के बीच वैज्ञानिक कौशल पर सभी को भरोसा था ही, ईश्वर से प्रार्थना करना भी नहीं भूले। इंटरनेशनल टनल एक्सपर्ट अर्नाल्ड डिक्स का एक ऐसा ही फोटो वायरल है। मजदूरों के रेस्क्यू के लिए पहुंचे इंटरनेशनल एक्सपर्ट टनल के बाहर प्रार्थना करते हुए दिख रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

Scroll to load tweet…
