भारत सरकार वंदे भारत मिशन के तहत कोरोना वायरस के चलते विदेशों में फंसे नागरिकों को देश वापस ला रही है। अब इस मिशन का दूसरा चरण 16-22 मई तक चलाया जाएगा। इस दौरान 31 देशों से 149 फ्लाइट के जरिए नागरिकों को वापस लाया जाएगा।

नई दिल्ली. भारत सरकार वंदे भारत मिशन के तहत कोरोना वायरस के चलते विदेशों में फंसे नागरिकों को देश वापस ला रही है। अब इस मिशन का दूसरा चरण 16-22 मई तक चलाया जाएगा। इस दौरान 31 देशों से 149 फ्लाइट के जरिए नागरिकों को वापस लाया जाएगा। इसमें फीडर फ्लाइट्स भी शामिल होंगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया, वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण 16-22 मई तक चलेगा। इस चरण में 149 फ्लाइट्स के जरिए 31 देशों से भारतीय नागरिक वापस लाए जाएंगे। 

अमेरिका के लिए चलेंगी 13 फ्लाइट
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 149 फ्लाइट्स में 13 फ्लाइट अमेरिका से भारतीयों को वापस लाएंगी। इसके अलावा यूएई के लिए 11, कनाडा के लिए 10, सऊदी अरब -ब्रिटेन के लिए 9-9 उड़ानें चलाई जाएंगी। इसके अलावा मलेशिया, ओमान, आस्ट्रेलिया, यूक्रेन, कतर, इंडोनेशिया, रूस, फिलीपींस, फ्रांस, सिंगापुर, आयरलैंड, किर्गिस्तान, कुबैत, जापान, जॉर्जिया, जर्मनी, तजाकिस्तान, बहरीन, अर्मेनिया, थाईलैंड, नेपाल, नाइजीरिया, बांग्लादेश के लिए उड़ानें संचालित की जाएंगी। 

इन शहरों के लिए आएंगी फ्लाइटें
दूसरे चरण में विदेशों से 31 फ्लाइट्स केरल, 22 दिल्ली, 17 कर्नाटक, 16 तेलंगाना, 14 गुजरात, 12 राजस्थान, 9 आंध्र प्रदेश, 7 पंजाब, 6 बिहार-उत्तर प्रदेश, 3 ओडिशा, दो चंडीगढ़, एक-एक फ्लाइट जम्मू कश्मीर, जयपुर, मुंबई, और मध्यप्रदेश आएंगी।

पहले चरण में 64 फ्लाइटों के जरिए 15000 भारतीय लाने का लक्ष्य
भारत ने मिशन के पहले चरण में 64 फ्लाइटों से करीब 15 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है। इस चरण में 12 देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है।