उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि अब समय आ गया है कि इतिहास का पुनरावलोकन किया जाए और देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नजरअंदाज कर दिए गए महापुरुषों के बलिदान को सामने लाया जाए।  

चेन्नई. उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को कहा कि अब समय आ गया है कि इतिहास का पुनरावलोकन किया जाए और देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नजरअंदाज कर दिए गए महापुरुषों के बलिदान को सामने लाया जाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का किया अनावरण 
यहां राज भवन में बोस की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद उन्होंने कहा कि इतिहास को आज के बच्चों को प्रेरित करना चाहिए और उन्हें देश के स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों की जीवनी पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे नायकों के बलिदान को सामने लाने का समय आ गया है।

Scroll to load tweet…

पाठ्यक्रम पर उठाए सवाल 
उन्होंने कहा, “दुर्भाग्यवश हमारी पाठ्यपुस्तकों ने स्वतंत्रता आंदोलन के सभी नायकों को उचित महत्व नहीं दिया।” सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल जैसे नायकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में भी पसंपोन मुतुरामलिंगा तेवर और वी ओ चिदंबरम पिल्लई जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

उप राष्ट्रपति ने कहा, “वे महान थे। (लेकिन) आपको भारत के इतिहास में उनका उल्लेख नहीं मिलेगा...। इन नायकों को नजरअंदाज किया गया है। अब इतिहास के पुनरावलोकन का समय आ चुका है …।”

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)