विकसित भारत संकल्प यात्रा (Vikas Bharat Sankalp Yatra) पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे भारत में गांव-गांव तक पहुंच रही है। इस यात्रा को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 नवंबर को लॉन्च की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे भारत में गांव-गांव तक पहुंच रही है। लोग फूलों की बारिश कर यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। जागरूकता अभियान वाली इस यात्रा को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

youtube चैनल New India Junction ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की एक वीडियो शेयर किया है। इसमें यात्रा को दूर-दराज के गांव जाते और अधिकारियों द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देते देखा जा सकता है।

क्या है विकसित भारत संकल्प यात्रा?

विकसित भारत संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी आउटरीच और जागरूकता अभियान है। 15 नवंबर को इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था। यात्री की शुरुआत झारखंड के खूंटी जिले से हुई थी। यह अभियान 25 जनवरी, 2024 तक चलेगा। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों की सभी ग्राम पंचायतें और शहरी क्षेत्रों के 3,700 से अधिक शहरी स्थानीय निकाय शामिल होंगे।

इस यात्रा का लक्ष्य ऐसे लोगों तक पहुंचना है जो सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के पात्र है, लेकिन अभी तक इस लाभ से वंचित हैं। यात्रा के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्हें जागरूक किया जा रहा है। सरकारी योजनाओं के योग्य लाभार्थियों का नामांकन भी यात्रा के दौरान किया जा रहा है। यह अभियान भारत सरकार, राज्य सरकारों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों की सक्रिय भागीदारी के साथ चलाया जा रहा है।