Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां एक छोटी बच्ची रात के करीब 3 बजे एक छोटी बच्ची अपने कमरे में अलमारी के पास फर्श पर अकेली बैठी थी। लेकिन अचानक से कुछ ऐसा हुआ वह डर से कांप उठे। 

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। वायरल वीडियो में एक पिता रात के करीब 3 बजे अपनी बेटी के कमरे में जाता है। वहां जाने के बाद जो वह देखता है उसे देखकर वह हैरान रह जाता है। बच्ची के कमरे से अजीब-सी हंसी की आवाज सुनाई देती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अलमारी के पास फर्श पर चुपचाप बैठी दिखी लड़की

शख्स जैसे ही वह कमरे में जाता है, वह देखता है कि उसकी छोटी बच्ची अलमारी के पास फर्श पर चुपचाप बैठी है। शुरुआत में सबकुछ सही लगता है लेकिन अचानक अलमारी के अंदर से दो डरावने हाथ निकलते हैं और बच्ची के बालों से खेलने लगते हैं। ये देखकर पिता घबरा जाता है और दौड़कर बेटी के पास पहुंचता है, लेकिन तब तक वो हाथ गायब हो चुके होते हैं। सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि जहां से हाथ निकले थे, वहां सिर्फ एक गुड़िया पड़ी थी।

View post on Instagram

किसी भी चीज पर रिएक्ट नहीं कर रही थी बच्ची

वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि बच्ची किसी भी चीज पर रिएक्ट नहीं कर रही थी। वह बिना हिले-डुले वह शांत बैठी रहती है, जैसे उसे कुछ पता ही न हो। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर ‘@scaryencounter’ नाम के पेज से शेयर किया गया है जिसे अब तक लोग देख चुके है। कई लोग इस वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कुछ लोग इसे असली बता रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे फर्जी मान रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कहां और कब रिकॉर्ड किया गया है इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन एक बात तय है इसे देखकर किसी का भी दिल दहल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर आधारित है। एशियानेट इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: Prajwal Revanna in Jail: 540 रुपए वेतन, महीने में दो बार चिकन-मटन, जानें कैसे कटेगी प्रज्वल रेवन्ना की जिंदगी