रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली आने से पहले आज तक को दिए एक इंटरव्यू में पुतिन ने भारत को ग्रेट पावर बताते हुए साफ कहा कि पीएम मोदी किसी के प्रेशर में आने वाले नेताओं में से नहीं हैं।

Vladimir Putin on PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। दिल्ली आने से पहले आज तक को दिए एक इंटरव्यू में पुतिन ने भारत को ग्रेट पावर बताते हुए साफ कहा कि पीएम मोदी किसी के प्रेशर में आने वाले नेताओं में से नहीं हैं। इंटरव्यू के दौरान जब पुतिन से पूछा गया कि क्या अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाकर पॉलिटिकल प्रेशर बनाने की कोशिश कर रहा है, तो उन्होंने कहा कि भारत अपनी इंडिपेंडेंट पॉलिसी पर चलने वाला देश है। पूरी दुनिया में भारत एक बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हमसे न्यूक्लियर एनर्जी खरीद दुनिया को आंख दिखाता है अमेरिका

पुतिन ने पीएम मोदी की लीडरशिप, भारत-रूस रिलेशंस, वैश्विक राजनीति और अमेरिका की नीतियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने अमेरिका पर तंज कसते हुए कहा, वो तो खुद हमसे ही न्यूक्लियर एनर्जी खरीदता है और दुनिया को आंख दिखाता है। यहां तक कि रूस से तेल खरीदने पर भारत को गलत ठहराता है। वॉशिंगटन के इस दोहरे रवैये को अब दुनिया की तमाम बड़े देश अच्छी तरह समझ रहे हैं।

ग्लोबल ऑर्डर में भारत की भूमिका को लेकर क्या बोले पुतिन?

भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, इंडिया की 7.7% की ग्रोथ रेट अपने आप में एक बड़ा अचीवमेंट है। यह पीएम मोदी की लीडरशिप का नतीजा है और भारत को इस पर गर्व करना चाहिए। आजादी के बाद सिर्फ 77 साल में भारत ने जिस तेज गति से खुद को डेवलप किया है, उससे पूरी दूनिया को प्रेरणा लेने की जरूरत है। पुतिन ने कहा कि ग्लोबल ऑर्डर अब एक मल्टी पोलर स्ट्रक्चर की ओर बढ़ रहा है, जिसमें भारत का बेहद अहम रोल रहेगा।

S-500 पर क्या बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन

इंटरव्यू के दौरान जब पुतिन से S-500 को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, भारत हमारे सबसे विश्वसनीय पार्टनर्स में से एक है। हमारे बीच सिर्फ हथियार बेचने और खरीदने तक ही रिश्ता नहीं है, बल्कि उससे कहीं बढ़कर है। भारत हमारे कई हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है, जिनमें T-90 टैंक, S-400 और भारत में बन रही ब्रह्मोस मिसाइल भी है।