पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने लगातार तीसरे दिन कानून के खिलाफ पैदल मार्च भी निकाला।

कोलकाता.  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने लगातार तीसरे दिन कानून के खिलाफ पैदल मार्च भी निकाला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ममता ने कहा, अमित शाह आप सिर्फ भाजपा के नेता नहीं, देश के गृह मंत्री भी हैं। आप ने 'सबका साथ, सबका विश्वास' नहीं बल्कि 'सबके साथ सर्वनाश' किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून और एनआरसी को वापस लें, नहीं तो मैं देखूंगी कि आप इसे प बंगाल में कैसे लागू करते हैं। 

क्या है नागरिकता संसोधन कानून? 
नागरिकता कानून के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न की वजह से भारत आने वाले अल्पसंख्यकों हिंदू, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी धर्म के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है।

देश के कई राज्यों में हो रहा हिंसक विरोध
नागरिकता कानून का देश के कई इलाकों में विरोध हो रहा है। असम, बंगाल और दिल्ली में कुछ इलाकों में हिंसक प्रदर्शन भी हुई। दिल्ली के जामिया में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के झड़प के मामले भी सामने आए हैं।