आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर 5 साल में 3.6 करोड़ रुपए के एग पफ्स खाने के आरोप लगे हैं। सीएम ऑफिस के कर्मचारियों ने प्रतिदिन औसतन 993 एग पफ खाए। 

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी (Jagan Mohan Reddy) पांच के कार्यकाल के दौरान 3.6 करोड़ रुपए का एग पफ्स खा गए। मुख्यमंत्री कार्यालय के बिल को लेकर ये आरोप लगाए जा रहे हैं। इसको लेकर सत्ताधारी पार्टी टीडीपी और विपक्षी दल YSRCP के बीच जुबानी जंग चल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

TDP ने आरोप लगाया है कि CMO (Chief Minister’s Office) ने रेड्डी के कार्यकाल के दौरान 5 साल में 3.62 करोड़ रुपए एग पफ्स पर खर्च किए। YSRCP ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज किया है और कहा है कि यह फर्जी खबर है। TDP ने X पर पोस्ट कर YSRCP नेता पर 5 साल में 3.62 करोड़ रुपए के एग पफ्स खाने के आरोप लगाए। इसके जवाब में YSRCP ने कहा कि TDP फर्जी प्रचार कर रही है।

Scroll to load tweet…

2019 से 2024 तक CM रहे जगन मोहन रेड्डी

बता दें कि जगन मोहन रेड्डी 2019 से 2024 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। आरोप है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों ने प्रतिदिन औसतन 993 एग पफ खाए। इसके चलते एग पफ पर हर साल 72 लाख रुपए खर्च हुए। कुल मिलाकर 18 लाख एग पफ खाए गए।

यह भी पढ़ें- बेटे को मारने के लिए माता-पिता ने लगाई गुहार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये आदेश

जगन मोहन रेड्डी सरकार के वित्तीय अनियमितताओं की हो रही जांच

टीडीपी ने जगन मोहन रेड्डी पर सीएम रहते हुए सरकारी पैसे का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। हाल में हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में जगन की पार्टी हार गई थी। इसके बाद राज्य में एनडीए सरकार सत्ता में आई। नई सरकार ने पिछली सरकार के वित्तीय अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें- कोलकाता: आरजी कर हॉस्पिटल पहुंचे CISF के अधिकारी, यहां हुई थी डॉक्टर की हत्या