देश के राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में आग उगलने वाली गर्मी पड़ रही है। कई हिस्सों में तापमान 48-50 डिग्री तक पहुंच गया है। लेकिन राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां 28 मई से ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। कुछ इलाकों में बादल भी छाए हुए हैं।

नई दिल्ली. देश के राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात में आग उगलने वाली गर्मी पड़ रही है। कई हिस्सों में तापमान 48-50 डिग्री तक पहुंच गया है। लेकिन राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां 28 मई से ही मौसम में बदलाव नजर आ रहा है। कुछ इलाकों में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम में बदलाव के चलते बारिश में भी गिरावट आई है। मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक, दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अगले चार पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश भी आ सकती है। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 29 से लेकर 31 मई के बीच दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, पलवल सहित आसपास के शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें गिर सकती हैं। इसके अलावा कुछ इलाकों में बादलों की गर्जना भी हो सकती है।

देश में ये शहर रहे सबसे गर्म


जल्द केरल में दस्तक देगा मानसून
एजेंसी ने उम्मीद जताई है कि दक्षिण पश्चिम मानसून 30 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। यह केरल के काफी करीब पहुंच चुका है। पहले स्काइमेट ने 28 मई को मानसून पहुंचने की उम्मीद जताई थी। लेकिन 2 दिन का मार्जिन भी बताया था। 

समय से पहले आ रहा मानसून
एजेंसी के मुताबिक, अगले 24 घंटे में चक्रवाती हवाएं और तेज होंगी। इससे सिस्टम निम्न दबाव में बदल जाएगा। 30 मई से केरल में भारी बारिश होने की संभावना है। मॉनसून का पहले मूसलाधार स्पेल 72 घंटों तक जारी रह सकता है। इसके चलते उत्तरी केरल के कुछ बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पानी जमा हो सकता है और बाढ़ जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं।

मुंबई समेत गोवा में भी बारिश की संभावना
अरब सागर में बन रहे सिस्टम के कारण मुंबई समेत कोंकण गोवा में भी बारिश होगी। लेकिन यहां मानसून पहुंचने में अभी वक्त लगेगा।

कुछ रोचक और कुछ सेलेब्स वाले वीडियो, यहां क्लिक करके पढ़ें...

इंसानों की तरह होंठ हिलाकर बात करते हैं ये चिम्पांजी

लॉकडाउन 5.0 के लिए सरकार ने जारी की गाइडलाइन? क्या है सच

कुछ ऐसा होगा भविष्य का कॉफी शॉप

इस एक्टर ने सरेआम पत्नी को किया था Kiss

बहुत ही खतरनाक हो सकता है इस तरह का मास्क पहनना