मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए दिल्ली एनसीआर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग (Meteorological Department) ने दिल्ली और एनसीआर के लिए दो दिन का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। दो दिन शीतलहर चलने की आशंका है। इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों को बचकर रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम तेज हो गया है। दिल्ली में शनिवार का दिन का तापमान लुढ़क गया, जिससे यह सीजन का सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं, अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए दिल्ली एनसीआर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम घर से निकलने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग विभाग के अनुसार उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। 

राजस्थान के फतेहपुर में -3.8 तक गिरा तापमान
पहाड़ों से उतरी सर्दी ने देश की राजधानी दिल्ली से लेकर राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बंगाल तक लोगों को कंपा दिया है। राजस्थान के फतेहपुर में तापमान माइनस 3.8, माउंट आबू में माइनस तीन और चुरु में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। माउंट आबू और फतेहपुर में तो खुले क्षेत्रों में हल्की बर्फ भी जम गई। ओडिशा में 12 स्थानों पर बीते 24 घंटे में तापमान 12 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। आने वाले तीन-चार दिन तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने जताई है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सीजन में पहली बार शीतलहर चली। अगले तीन दिनों तक बिहार के न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।