कुछ सिस्टम सिस्टम सक्रिय होने से देश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित कुछ राज्यों में धूल भरी आंधी की संभावना है। कुछ राज्यों में लू(Heat Wave) का असर बना रहेगा, जबकि कुछेक राज्यों में बारिश का अलर्ट है।

डेस्क न्यूज. इस समय कई सिस्टम सक्रिय हैं। स्काईवेट वेदर(skymetweather) के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। जबकि चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों और उससे सटे बिहार के निचले स्तरों पर नजर आ रहा है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा बिहार से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक जा रही है। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके असर के चलते देश के तमाम राज्यों का मौसम बदला हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-Heat Stroke: क्या स्कूल जाने से बच्चे पड़ रहे हैं बीमार तो उन्हें दें यह 6 चीजें, नहीं लगेगी लू

इन राज्यों में लू का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जम्मू संभाग के कई हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से गंभीर लू की स्थिति देखी गई। वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति है। मप्र के ग्वालियर में आज भी भीषण गर्मी से राहत नही मिलेगी। सीवियर हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अप्रैल की गर्मी ने 72 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। लेकिन 15 अप्रैल के बाद गर्मी से राहत मिलेगी।

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छींटे और धूल भरी आंधी की आशंका है राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में लू से गंभीर लू की स्थिति बन सकती है। गुजरात के कुछ हिस्सों और दिल्ली, हरियाणा, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव की स्थिति संभव है।

यह भी पढ़ें-मानसून का पहला अनुमान : मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा में होगी अच्छी बारिश, जानिए कैसा रहेगा आपके यहां का हाल

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
स्काईवेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, सिक्किम के कुछ हिस्सों, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, शेष पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ऐसा रहा बीते दिन का मौसम
केरल में कुछ स्थानों के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। जबकि तमिलनाडु, असम के कुछ हिस्सों, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। शेष पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होती रही।

यह भी पढ़ें-कुछ राज्यों का मिल सकती है गर्मी से राहत, लेकिन कहीं-कहीं अंधड़ का अलर्ट, जानिए मौसम में बदलाव की वजह