weather report:हिमालय पर बने एक नए पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते देश के कई राज्यों में मौसम अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में हिमालयीन क्षेत्रों में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश हो सकती है। बीते दिन भी कई राज्यों में बारिश होती रही।

नई दिल्ली. पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते देश के कई राज्यों में मौसम अभी भी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 5 मार्च तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। जानिए आगे मौसम का हाल..

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ें-बर्फबारी से बंद था रास्ता, 6 महीने की गर्भवती की जिंदगी पर मंडरा रहा था खतरा, तभी देवदूत बनकर पहुंचे जवान

weather report:यहां बर्फबारी और बारिश संभव
अगले 24 घंटों के दौरान, पश्चिमी हिमालय, सिक्किम के ऊपरी इलाकों और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फ़बारी संभव है। तटीय तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

5 से 7 मार्च के बीच उत्तरी तटीय तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के आसपास के हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। उस अवधि के दौरान रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में भी हल्की बारिश संभव है।

अगले 2-3 दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु के तटों पर समुद्र समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी तथा हवा की गति भी 40 से 50 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-84 घाटों वाली गंगा की अर्धचंद्राकार आकृति का यहां उठाईए लुत्फ, पीएम मोदी ने देखा खिड़किया घाट का अद्भुत नजारा

यहां पिछले दिन हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ भारी बारिश के साथ बर्फ़बारी हुई। उत्तराखंड में छिटपुट बारिश हुई। सिक्किम के ऊपरी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी हुई।

दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, पंजाब के कुछ हिस्सों और ओडिशा, उत्तर पश्चिमी राजस्थान और दिल्ली और एनसीआर के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

यह भी पढ़ें-राष्ट्रपति भवन संग्रहालय और चेंज ऑफ गार्ड समारोह 8 मार्च से फिर जनता के लिए खुलेगा; ऑनलाइन कराएं बुकिंग

आखिर ये पश्चिमी विक्षोभ क्या है?
पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) भूमध्यसागरीय क्षेत्र में पैदा होने वाला एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय तूफान (extra-tropical storm) होता है। यह विक्षोभ भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भागों में अचानक सर्दियों में बारिश लाता है। यह पूर्व में बांग्लादेश के उत्तरी भागों और दक्षिण पूर्वी नेपाल तक फैला हुआ है। यह एक गैर-मानसून वर्षा पैटर्न है और यह पछुआ हवाओं (westerlies) से संचालित होता है। सर्दियों के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत होते हैं।