Weather Update : इस बार पूरे अप्रैल आसमान आग बरसती रही। दो - तीन दिन बादल रहने से थोड़ी राहत रही, लेकिन हीट स्ट्रोक लगातार बढ़ता ही गया। लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण उल्टी, दस्त के मरीज अस्पतालों में बढ़ रहे हैं। अभी मई में भी ऐसी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। 

नई दिल्ली। इस साल अप्रैल ने गर्मी (Heat Wave record) का रिकॉर्ड कायम कर दिया। 1901 के बाद यह पहला अप्रैल था, जबकि अप्रैल महीने का औसत तापमान इतना अधिक पहुंचा है। इसी वजह से पूरा उत्तर भारत हीट वेव की चपेट में है। शनिवार को उत्तर प्रदेश का बांदा पूरे देश में सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया। दिल्ली, यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, लद्दाख और यहां तक कि जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से 4 डिग्री ऊपर है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में तापमान अभी और बढ़ने वाला है। 

औसत तापमान 36 डिग्री तक पहुंचा, रातें भी होंगी गर्म
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि इस बार अप्रैल महीने में गर्मी ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। 1901 में अप्रैल में इस तरह की गर्मी पड़ी थी। उनके मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अप्रैल महीने में औसत तापमान 35.900 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.35 डिग्री अधिक है। मप्र, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा और ओडिशा में औसत तापमान 37.780 दर्ज तक पहुंच गया। यह सामान्य से 1.490 डिग्री अधिक था। महापात्रा ने बताया कि अभी मई में भी ऐसी ही गर्मी के आसार हैं। पूरे महीने लोगों को इसी तरह की गर्मी झेलनी पड़ेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कल से कुछ जगह बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई के बाद बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने के आसार हैं। इसके असर से देश के तमाम हिस्सों मेंं बारिश के आसार हैं। इससे मई का तीसरा हफ्ता गर्मी से थोड़ी राहत दे सकता है। हालांकि इस चक्रवात का असर गुजरात, राजस्थान और पंजाब में नहीं होगा। कल यानी 2 मई से कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। यानी कुछ हिस्सों में गर्मी से थोड़ी-बहुत राहत की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें ईद का जश्न मातम में तब्दील: जम्मू-कश्मीर के युवक की सऊदी अरब में एक्सीडेंट में गई जान, नमाज पढ़ लौट रहा था