केरल में मानसून की दस्तक होने के बाद देशभर में बारिश होती है। यही कारण है कि देशभर के लोगों की निगाह केरल के मानसून पर टिकी होती है। चूंकि भीषण गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। इसलिए जानते हैं बारिश की कब शुरुआत होगी।

दिल्ली. आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 31 मई के आसपास केरल में दस्तक दे देगा। हालांकि मानसून एक सप्ताह आगे पीछे हो जाता है। केरल में मानसून की दस्तक के बाद कुछ ही दिन में यह पूरे देश में पहुंच जाता है। ऐसे में संभावना है कि जून माह के अंत तक सभी जगह बारिश शुरु हो जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मई जून में भीषण गर्मी

आपको बतादें कि वर्तमान में भीषण गर्मी का कहर बरस रहा है। कहीं कहीं तो इतनी अधिक गर्मी है कि लोग बारिश का अभी से इंतजार करने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग भी बारिश का अनुमान लगाने लगा है। संभावना है कि इस बार 31 मई तक मानसून केरल पहुंच जाएगा। आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मानसून की शुरुआत सामान्यत: जून माह में होती है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में 16 मई और भारत में 18 मई से गर्मी की एक और लहर उठने की संभावना है। फिर 19 मई के बाद दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी, दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।

सामान्य से बेहतर होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो इस बार अल नीनो प्रणाली कमजोर पड़ रही है। वहीं ला नीना बेहतर हैं। जिसमें आने वाले समय में और भी स्थितियां बेहतर होगी। इसी के साथ हिंद महासागर द्विध्रुव स्थितियां भी अच्छे मॉनसून के लिए अनुकूल नजर आ ही है। इस प्रकार इस बार अच्छी बारिश और बेहतर मानसून के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है। कि इस साल नॉर्मल से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें : मायके गई पत्नी तो पति ने बेटी को बनाया बीवी, बेटी ने भी दिया पूरा साथ

समय से पहले आ रहा मानसून

आईएमडी रिपोर्ट की माने तो इस बार समय से पहले मानसून आ रहा है। ​क्योंकि हर बार अंडमान निकोबार द्वीप समूह तक मानसून 22 मई तक आता है। लेकिन इस बार 19 मई तक ही आ जाएगा। चूंकि मानसून की रफ्तार इस बार अच्छी है। इस कारण इस बार समय से पहले बारिश होगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें : Lok sabha election 2024 : आंध्र प्रदेश में 2024 के चुनाव में हुआ 80.86% मतदान