पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा और तृणमूल की इमेज दांव पर लगी है। ममता बनर्जी फिर से सरकार में आने की जोरआजमाइश कर रही हैं, वहीं भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। बंगला में 8 चरणों में चुनाव होने हैं। रविवार को कोलकाता में मोदी की विशाल सभा होगी।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल. ज्यों-ज्यों पश्चिम बंगाल में चुनावी तारीखें नजदीक आ रही हैं, त्यों-त्यों राजनीति का पारा चढ़ता जा रहा है। ममता को चुनौती देने मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुस्लिम बहुल मालदा में रैली निकाली। विधानसभा चुनाव में भाजपा और तृणमूल की इमेज दांव पर लगी है। ममता बनर्जी फिर से सरकार में आने की जोरआजमाइश कर रही हैं, वहीं भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। बंगला में 8 चरणों में चुनाव होने हैं। बता दें कि पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होने हैं। पहला चरण 27 मार्च, दूसरा चरण 1 अप्रैल, तीसरा चरण 6 अप्रैल, चौथा चरण 10 अप्रैल, पांचवां चरण 17 अप्रैल, छठा चरण 22 अप्रैल, सातवां चरण 26 अप्रैल और आठवां चरण 29 अप्रैल। बंगाल पहुंचने पर योगी ने ट्वीट किया-नमस्कार बंगाल...नमस्कार बंगाल...सनातन संस्कृति की जागृत धरा पर आज आप सभी के बीच उपस्थित होने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है। 'वंदे मातरम्' के अमर उद्घोष से सम्पूर्ण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाली वीर भूमि को मेरा नमन...जय श्री राम! 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


परिवर्तन रैली के साथ रोड शो

  • योगी ने दोपहर 2 बजे मालदा में परिवर्तन रैली और रोड शो किया। यह रैली भाजपा के लिए काफी महत्व रखती है। वजह, बांग्लादेश से सटे मालदा जिले में विधानसभा की 12 सीटें हैं। यहां 50 फीसदी मतदाता मुस्लिम हैं। भाजपा हिंदू वोटों को अपनी तरफ मोड़ने के अलावा बाकियों को ह्रदय परिवर्तन कराने की कोशिश करेगी।
  • इस माैके पर योगी ने अपने भाषण की शुरुआत बंगाली भाषा से की। योगी ने कहा कि मालदा सनातन संस्कृति की भूमि है। बंगाल में आज अराजकता की स्थिति है। इससे पूरा देश दु:खी होता है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाकर एक नए परिवर्तन को आगे बढ़ाना है। बंगाल परिवर्तन की धरती रही है, इसी धरती से वंदे मातरम का उद्धोष निकला था।
  • आज बंगाल में गरीबी और बदहाली है। बंगाल में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता है। आज बंगाल में सत्ता प्रायोजित अपराध और आतंकवाद न केवल यहां की सुरक्षा के सामने संकट खड़ा कर रहा है, बल्कि देश की सुरक्षा को भी चुनौती देता दिखाई देता है। आज बंगाल में दुर्गापूजा पर प्रतिबंध लगाया जाता है। ईद में जबर्दस्ती गौ हत्याएं प्रारंभ कराई जाती हैं।
  • बंगाल में जयश्रीराम के नारे लगाने से रोका जाता है, अयोध्या में भी एक सरकार ने रामभक्तों पर गोली चलाई थी। उसका हश्र सभी ने देख लिया। जो भी राम का द्रोही है, उनका बंगाल में कोई काम नहीं। 
    CAA लागू हुआ, तो बंगाल में हिंसा क्यों हुई? ये सत्ता प्रायोजित हिंसा है। बंगाल में लव जिहाद को अंजाम दिया जा रहा है।
  • मोदी सरकार ने धारा 370 खत्म कर दी, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आज यूपी में कोई गो हत्या नहीं हो रही है। अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार आई, तो 24 घंटे में गो तस्करी बंद करा देंगे।
    यहां की सरकार मुहर्रम को अनुमति देती है, लेकिन दुर्गा पूजा पर रोक लगा देती है। हमने यूपी में दुर्गा पूजा का समय नहीं बदला। हम स्वामी विवेकानंद की परंपरा को मानते हैं।
  • रविवार को मोदी भी कोलकाता में एक बड़ी रैली करने जा रहे हैं। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पर होने जा रही इस रैली के जरिये मोदी पूरे बंगाल को अपना संदेश देंगे। भाजपा इस रैली के जरिये करीब 10 लाख लोगों को लाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए डोर टू डोर कैम्पेन चलाया जा रहा है। बंगाल में कहावत है कि जिसका ब्रिगेड ग्राउंड उसी का बंगाल।

यह भी पढ़ें

 इलेक्शन में ग्लैमर का तड़का, बंगाल की फेमस एक्ट्रेस श्राबंती चटर्जी के दिल में खिला 'कमल'

W Bengal election : बंगाल में इतने सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस; दो दिन में होगा उम्मीदवारों का ऐलान

बंगाल में वामदलों के साथ गठबंधन पर G-23 नेता ने उठाए सवाल, कहा- यह कांग्रेस की मूल विचारधारा के खिला

तेजस्वी से मुलाकात के बाद BJP पर दहाड़ीं ममता-बंगाल में आपको कुछ नहीं मिलने वाला