TMC सुप्रीमो ने शनिवार को जांच के लिए राज्य में जांच एजेंसी के आगमन का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भेजकर दंगा करेगी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। इस वक्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। उन्होंने आज रविवार (7 अप्रैल) को पुरुलिया में भाजपा पर निशाना साधते हुए बहुत बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि BJP पार्टी 17 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से दो दिन पहले दंगा करेगी। उन्होंने कहा कि भगवान राम आपको दंगा करने के लिए नहीं कहते हैं, लेकिन ये लोग दंगा करेंगे। TMC सुप्रीमो ने शनिवार को जांच के लिए राज्य में जांच एजेंसी के आगमन का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि भाजपा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को भेजकर दंगा करेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दंगों से जुड़ा बयान NIA अधिकारियों की एक टीम के पूर्वी मिदनापुर के भूपतिनगर में जाने के बाद आया। बीते शनिवार (6 अप्रैल) को NIA की एक टीम तृणमूल कांग्रेस नेता के घर पर 2022 विस्फोट मामले की जांच करने गई थी। उस दौरान ग्रामीणों ने NIA की टीम पर हमला किया और टीम की एक कार पर ईंटें फेंका। 

NIA अधिकारियों ने शनिवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 विस्फोट मामले में दो स्थानीय TMC नेताओं, मनोब्रत जना और बालचंद्र मैती को गिरफ्तार किया। इसी के बाद आज रैली में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला किया। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी पुरुलिया के कार्यक्रम में भाजपा की साजिश को उजागर करने और उनकी NIA के साथ सांठगांठ की धमकी दी।

बंगाल की CM ममता बनर्जी ने NIA को लेकर उठाया सवाल

बंगाल की CM ममता बनर्जी ने चुनाव से ठीक पहले जांच एजेंसी द्वारा TMC नेताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि आधी रात को छापा क्यों मारा? क्या उनके पास पुलिस की अनुमति थी? स्थानीय लोगों ने उसी तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की जैसे आधी रात को कोई अन्य अजनबी उस स्थान पर आता तो होता। वे चुनाव से ठीक पहले लोगों को क्यों गिरफ्तार कर रहे हैं? बीजेपी क्या सोचती है कि वो हर बूथ एजेंट को गिरफ्तार कर लेगी? NIA को क्या अधिकार है? ये सब बीजेपी को समर्थन देने के लिए कर रहे हैं। हम पूरी दुनिया से बीजेपी की गंदी राजनीति के खिलाफ लड़ने का आह्वान करते हैं। हालांकि, NIA ने गैरकानूनी कार्रवाई के आरोपों का खंडन किया।

ये भी पढ़ें: LS Election 2024: J&K की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी से लड़ेंगी चुनाव, कांग्रेस के इस पूर्व दिग्गज से होगा मुकाबला