वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मदीवार कमलजीत सहरावत की शानदार जीत हुई है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा को कड़ी शिकस्त दी है।

WEST DELHI Lok Sabha Election Result 2024 : भारतीय जनता पार्टी नेवेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से कमलजीत सहरावत (Kamaljeet Sehrawat) को चुनावी मौदान में उतारा था। उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी के महाबल मिश्रा (Mahabal Mishra) से था। इस कड़ी टक्कर में कमलजीत के आगे महाबल का बल नहीं चला और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वेस्ट दिल्ली लोकसभा चुनाव के फ्लैशबैक आंकड़े...

- 2019 के आम चुनाव में भाजपा के परवेश साहिब सिंह पश्चिम दिल्ली के सांसद बने थे। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले परवेश सिंह 15.51 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक थे। उनपर 4 करोड़ रुपए से अधिक कर्ज था।

- 2014 में भी भाजपा के प्रवेश सिंह को पश्चिम दिल्ली में जीत मिली थी। तब उनपर एक केस दर्ज था।

- प्रवेश सिंह ने अपनी संपत्ति 10.72 करोड़ रुपए बताई थी। उनपर 2.66 करोड़ रुपए कर्ज था।

- 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा पश्चिम दिल्ली के सांसद बने थे। उनपर कोई केस दर्ज नहीं था।

- 12वीं पास महाबल मिश्रा 6.19 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक थे। उनपर 9.89 लाख रुपए कर्ज था।

- पश्चिमी दिल्ली सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। 2008 से पहले यह आंशिक रूप से बाहरी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में और आंशिक रूप से दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में शामिल था।

- पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र में 10 विधानसभा क्षेत्र (मादीपुर, जनकपुरी, द्वारका, राजौरी गार्डन, विकासपुरी, हरि नगर, उत्तम नगर, नजफगढ़, मटियाला और तिलक नगर) शामिल हैं। 

नोटः 2019 के लोकसभा इलेक्शन के दौरान कुल 2371644 मतदाता पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में थे, जबकि 2014 के चुनाव में वोटर्स की कुल संख्या 2039410 थी। भारतीय जनता पार्टी के प्रवेश साहिब सिंह वर्मा 2019 में 865648 वोट पाकर सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा 578486 वोटों से मात दी थी। मिश्रा को कुल 287162 वोट मिला था। वहीं, 2014 के चुनाव में पश्चिमी दिल्ली की जनता ने बीजेपी का साथ दिया। 651395 वोट पाकर प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने आप प्रत्याशी जरनैल सिंह (382809 वोट) को 268586 वोटों से हरा दिया था।