Heavy Rain Alert: देश में मानसून सक्रिय हो गया है। इसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। अगले 7 दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव।

Heavy Rain Alert: देश में इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसकी वजह से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। भारत के मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले 7 दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होती रहेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव

इस बीच, एक नहीं बल्कि दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाले हैं, जिससे मौसम और ज्यादा बदलाव हो सकता है। मानसून भी अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि किन-किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोग सतर्क रह सकें।

1-2 दिनों में पश्चिम बंगाल और बिहार में देगा दस्तक

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में बना गहरा दबाव पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को पार कर सकता है, जिससे तेज बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़, ओडिशा, उत्तर बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर राज्यों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में दस्तक दे दी है। अगले 1-2 दिनों में यह पश्चिम बंगाल और बिहार के अन्य हिस्सों में भी पहुंच सकता है। साथ ही, जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम भी देश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: क्या जनवरी 2026 से रिटायर होने वाले कर्मचारियों को मिलेगा 8वें वेतन आयोग का फायदा

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

दक्षिण भारत में 30 मई से 1 जून तक केरल और कर्नाटक में तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चलेंगी।

पूर्वोत्तर भारत में भी 7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश के आसार हैं। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।