आज महिला दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी 7 महिलाएं संभाल रहीं हैं, जिनका काम और जीवन समाज के लिए प्रेरणा हैं। इसी क्रम में स्नेहा मोहनदास और मालविका अय्यर के बाद जम्मू कश्मीर की आरिफा ने पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभाला। आरिफा शिल्प के क्षेत्र में काम करती हैं। 

नई दिल्ली. आज महिला दिवस है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी 7 महिलाएं संभाल रहीं हैं, जिनका काम और जीवन समाज के लिए प्रेरणा हैं। इसी क्रम में स्नेहा मोहनदास और मालविका अय्यर के बाद जम्मू कश्मीर की आरिफा ने पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट संभाला। आरिफा शिल्प के क्षेत्र में काम करती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरिफा कश्मीर के पारंपरिक शिल्प को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने क्राफ्ट मैनेजमेंट किया है। उन्होंने लिखा, पीएम मोदी के इस कदम से मेरे मनोबल को बढ़ावा मिलेगा। यह शिल्प की बेहतरी के साथ-साथ पूरे कश्मीर के शिल्प कारीगरों के लिए कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करेगा।

Scroll to load tweet…


'हमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस करना चाहिए'
उन्होंने लिखा, मुझे लगता है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और अन्य महिलाओं की मदद करने पर फोकस करना अहम है। उन्होंने कहा, जब परंपराएं आधुनिकता से मिलती है, तो कुछ अच्छा भी हो सकता है। मैंने इसका अनुभव किया है। उन्होंने कहा, मेरी पहली बार नई दिल्ली में एक हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी में भाग लिया था। इसमें हमें काफी फायदा हुआ। 

आरिफा ने कहा, वे हमेशा कश्मीर के परंपरागत शिल्प को फिर से जीवित करने के बारे में सपना देखती हैं। उनका मानना है कि ऐसा होने से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा, मैंने महिला कारीगरों की स्थिति देखी और इसलिए मैंने नमदा शिल्प को फिर से शुरू करने का काम किया।