सार

Delhi Assembly Election 2025 में BJP ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। AAP को हराकर 48 सीटों पर कब्जा जमाया। जानिए कैसे Jay Panda की रणनीति बनी जीत की कुंजी।

 

Who is Baijayant Jay Panda: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। 27 साल के लंबे वनवास के बाद, BJP ने आम आदमी पार्टी (AAP) को सत्ता से बाहर कर 70 में से 48 सीटों पर जीत हासिल की।

BJP की जीत के मास्टरमाइंड बने जय पांडा

बीजेपी की इस जीत के पीछे एक अहम रणनीतिकार रहे बैजयंत 'जय' पांडा (Baijayant Jay Panda), जिन्हें तीन महीने पहले दिल्ली चुनाव अभियान की कमान सौंपी गई थी। 61 साल के पांच बार के सांसद (5-Time MP from Odisha) बैजयंत जय पांडा की गहरी राजनीतिक समझ और संगठनात्मक कौशल ने BJP की जीत को सुनिश्चित किया। बैजयंत पांडा, कभी बीजू जनता दल के नवीन पटनायक के करीबी हुआ करते थे। 2019 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया।

BJP की जीत पर जय पांडा ने कहा: यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की गारंटी का नतीजा है। दिल्ली की जनता ने BJP के घोषणापत्र में किए गए वादों पर भरोसा जताया है। अब यहां डबल इंजन सरकार (Double-Engine Government) काम करेगी, जिससे विकास की नई रफ्तार मिलेगी।

कौन हैं बैजयंत ‘जय’ पांडा?

  • BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President) हैं। वह वर्तमान में असम व दिल्ली के प्रभारी हैं।
  • ओडिशा से पांच बार सांसद रह चुके हैं।
  • मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (Michigan Technological University) से इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट की पढ़ाई की।
  • नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की पार्टी बीजद (BJD) छोड़कर 2019 में BJP में शामिल हुए।
  • लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले, उन्हें उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया था।
  • आयकर विधेयक (Income Tax Bill 2025) की समीक्षा के लिए बनी 31-सदस्यीय कमेटी के चेयरमैन नियुक्त किए गए।
  • अक्टूबर 2024 में, BJP ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव अभियान का प्रमुख बनाया, जो कि पार्टी के लिए बेहद अहम जिम्मेदारी थी।

BJP की जीत के पीछे कौन-कौन से फैक्टर रहे?

इस जबरदस्त जीत के पीछे कई अहम कारण माने जा रहे हैं—AAP सरकार के खिलाफ बढ़ती एंटी-इनकंबेंसी (Anti-Incumbency), केंद्रीय बजट 2025 (Union Budget 2025) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा घोषित योजनाएं, और BJP के कल्याणकारी कार्यक्रम (Welfare Schemes)। लेकिन इस जीत का सबसे बड़ा श्रेय पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

FDI नियमों का उल्लंघन: BBC इंडिया पर ED का 3.44 करोड़ रुपये का जुर्माना