"भारत के प्लास्टिक मैन" राजगोपालन वासुदेवन ने प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने की तकनीक खोजी। उनकी विधि से 11 राज्यों में 1 लाख KM से ज्यादा टिकाऊ सड़कें बनी हैं। इस योगदान के लिए उन्हें 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

Who is Rajagopalan Vasudevan: प्लास्टिक के कचरे का सही इस्तेमाल कर उससे सड़क बनाने वाले राजगोपालन वासुदेवन एक भारतीय वैज्ञानिक हैं। उन्हें खासतौर पर वेस्ट मैनेजमेंट में काम करने के लिए जाना जाता है। में काम किया है। मदुरई के त्यागराज कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में केमेस्ट्री के प्रोफेसर रह चुके वासुदेवन को प्लास्टिक कचरे के निपटान का एक इनोवेटिव तरीका खोजने के लिए "भारत के प्लास्टिक मैन" के रूप में जाना जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे आया प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने का आइडिया?

राजगोपालन वासुदेवन को आज से 23 साल पहले यानी 2002 में प्लास्टिक कचरे से सड़क बनाने का आइडिया तब आया, जब उन्होंने सूखे और क्रश किए हुए प्लास्टिक कचरे को 170 डिग्री सेल्सियस पर गर्म किए गए बिटुमन पर छिड़का। इससे प्लास्टिक तो पिघल गया, लेकिन पत्थरों पर एक पतली लेयर जम गई। इसके बाद प्लास्टिक में लपेटे हुए पत्थरों को कोलतार में मिलाया गया। इस तरह वासुदेवन ने सबसे पहले अपने कॉलेज परिसर की सड़क में ही प्लास्टिक कचरे से रोड बनाने की टेक्नीक का इस्तेमाल किया।

ये भी देखें : डॉक्टर या फरिश्ता: बेटी होने पर फीस नहीं लेता ये शख्स, 18 साल में कराई 2000 से ज्यादा मुफ्त डिलिवरी

प्लास्टिक कचरे के निपटान के साथ बनी चमचमाती सड़क

वासुदेवन की इस तकनीक से दो फायदे हुए। पहला प्लास्टिक वेस्ट का सही इस्तेमाल हुआ। वहीं दूसरा, टिकाऊ और मजबूत सड़के बनाने में मदद मिली। उनके इस इनोवेटिव आइडिया ने भारत में सड़क निर्माण को एक नया आयाम दिया।

11 राज्यों में 1 लाख KM से ज्यादा सड़कें बनीं

राजगोपालन वासुदेवन के इस आइडिया की वजह से फिलहाल भारत में कम से कम 11 राज्यों में 1,00,000 किलोमीटर से ज़्यादा सड़कें बन चुकी हैं। ये सड़कें न केवल भारी बारिश को बेहतर ढंग से झेलती हैं, बल्कि इनके रखरखाव के लिए भी बहुत ज्यादा खर्च या मेहनत नहीं करनी पड़ती।

2018 में पद्मश्री से सम्मानित हुए डॉ. वासुदेवन

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट में उनके अग्रणी योगदान के लिए डॉ. वासुदेवन को 2018 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनका योगदान बताता है कि विज्ञान का इस्तेमाल जब दूरदर्शिता और खास उद्देश्य के साथ किया जाता है, तो ऐसे समाधान दे सकता है, जो समाज और पर्यावरण दोनों के लिए ही समान रूप से फायदेमंद हों। बता दें कि डॉ. वासुदेवन ने केवल सड़कें ही नहीं बनाईं, उन्होंने एक स्वच्छ, हरित और ज्यादा टिकाऊ भारत के लिए एक नई दिशा दी है।

ये भी पढ़ें : 'हम पैसे देते हैं..' IIT Bombay की वायरल पोस्ट ने दिलाई 'मुन्नाभाई MBBS' की याद, क्या है मामला?