जेडी वेंस के उपराष्ट्रपति बनने के साथ, उनकी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस अमेरिका की सेकेंड लेडी बनेंगी। तेलुगू मूल की उषा का परिवार आंध्र प्रदेश से है। यह जीत भारतीय अमेरिकियों के लिए गर्व का क्षण है।

Who is Usha Chilukuri Vance: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और भारत के कई दक्षिण राज्यों में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। यहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत से अधिक उनके उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की जीत को लेकर खुशी है। दरअसल, जेडी वेंस की जीत के साथ ही उपराष्ट्रपति भवन में भारतीय अमेरिकी की भी एंट्री हो जाएगी। जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस, का इंडिया का कनेक्शन है और वह अमेरिका की सेकेंड लेडी बनने जा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भारत से उषा चिलुकुरी का क्या है कनेक्शन?

अमेरिका के उपराष्ट्रपति बनने जा रहे जेडी वेंस की पत्नी हैं उषा चिलुकुरी। उषा चिलुकुरी, मूलत: एक तेलुगू महिला हैं। उषा का पैतृक गांव वडलुरु है। यह पश्चिमी गोदावरी जिले में प्रसिद्ध गोदावरी शहर तनुकु के पास स्थित है। तुनुकू, जिला मुख्यालय भीमावरम से लगभग 35 किलोमीटर दूर है। कई दशक पहले उषा के माता-पिता आंध्र-प्रदेश से अमेरिका गए थे।

उषा ने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास में ग्रेजुएशन और फिलॉसफी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। सुप्रीम कोर्ट के जज जॉन रॉबर्ट्स और ब्रेट कवनों के लिए क्लर्क के रूप में काम किया। इसी दौरान उन्होंने लॉ के फील्ड में अपनी पहचान बनायी। फिर वह सुप्रीम कोर्ट में क्लर्क के रूप में काम किया। येल जर्नल ऑफ लॉ एंड टेक्नोलॉजी की मैनेजिंग एडिटर और द येल लॉ जर्नल की एक्जीक्यूटिव डेवलपमेंट एडिटर रहीं। येल में चार साल काम करने के बाद उषा चिलुकुरी ने कैम्ब्रिज में गेट्स फेलो के रूप में अपनी पढ़ाई जारी रखी।

2014 में बनीं डेमोक्रेट

कैंब्रिज में वह फेलोशिप के दौरान राजनीति में भी सक्रिय हुईं। 2014 में वह डेमोक्रेट बन गईं। येल लॉ स्कूल में ही वह अपने जीवनसाथी जेडी वैंस से मिलीं। 2014 में दोनों ने शादी कर ली। उषा और जेडी के तीन बच्चे हैं। अब जब उनके पति जेडी वैंस उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं तो उषा की सक्रियता और बढ़ गई है।

आंध्र सीएम ने दी बधाई

उषा चिलुकुरी के अमेरिका की सेकेंड लेडी बनने के बाद भारत में काफी खुशी है। कमला हैरिस भी भारतीय मूल की थी। अब नए उपराष्ट्रपति की पत्नी भारतवंशी है। आंध्र प्रदेश के सीएम एन.चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट कर उषा चिलुकुरी को बधाई दी है: उन्होंने पोस्ट किया: मैं जेडी वेंस को भी अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई देना चाहूंगा। उनकी जीत एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली उषा वेंस अमेरिका की द्वितीय महिला बनने वाली तेलुगु विरासत की पहली महिला बनेंगी। यह दुनिया भर के तेलुगु समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। उन्हें (जेडी वेंस और उषा) आंध्र प्रदेश आने के लिए आमंत्रित करने के अवसर का इंतजार कर रहा।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका: 235 साल के इतिहास के 47 राष्ट्रपति, जानें कब कौन बैठा गद्दी पर