कर्नाटक के हावेरी जिले में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आ गई।

हावेरी: अपनी हवस मिटाने के लिए एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या अपने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी। यह सनसनीखेज वारदात जिले के हिरकेरूर तालुक के चिक्केरूर गांव की है। मृतक की पहचान सादिक मत्तूर (30) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पत्नी सलमा (26) और उसका प्रेमी जफर (28) है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी सलमा ने पहले तो कहानी गढ़ी कि उसका पति बाथरूम में फिसलकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की है। यह वारदात 25 सितंबर की है। सलमा का जफर नाम के एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। सादिक अपनी पत्नी और जफर के बीच के अवैध संबंधों से परेशान था। उसने सलमा को कई बार चेतावनी भी दी थी। सादिक ने दोनों को धमकी दी थी कि वह दोनों का नाम लिखकर आत्महत्या कर लेगा। 

पति द्वारा नाम लिखकर आत्महत्या करने पर जेल जाने के डर से प्रेमी जफर के साथ मिलकर सलमा ने पति सादिक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। रात के अंधेरे में सादिक के गले में रस्सी बांधकर, सिर पर तकिया रखकर उसका दम घोंट दिया गया। 

सादिक के जिंदा होने की आशंका के चलते सलमा और जफर ने ईंट से उसके सिर पर वार किया। इसके बाद सलमा ने पुलिस को बताया कि उसका पति बाथरूम में फिसलकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन पुलिस पूछताछ में सलमा और जफर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। मामला हंसभावि थाना क्षेत्र का है।