दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर एक महिला ने सोमवार को आत्महत्या कर ली

नयी दिल्ली. दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर चलती ट्रेन के सामने कूदकर एक महिला ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि शक्ति नगर के रोशनारा गार्डन की निवासी आइसा खान जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चलती ट्रेन के आगे कूद गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसके पर्स से एक मोबाइल नंबर बरामद हुआ है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)